पंचांग 17 मार्च 2019: आज फाल्गुन शुक्ल एकादशी, चंद्रमा का कर्क राशि पर संचार

AJ डेस्क: राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 26 शक सम्वत् 1940, फाल्गुन शुक्ल एकादशी रविवार, विक्रम सम्वत् 2075 सौर चैत्र मास प्रविष्टे 04, रज्जब 09, हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 मार्च सन् 2019 ई०।

 

 

सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल, बसंत ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। एकादशी तिथि रात्रि 08 बजकर 51 मिनट तक उपरान्त द्वादशी तिथि का आरंभ, पुष्य नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 11 मिनट तक उपरान्त आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ।

 

 

अतिगण्ड योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 04 मिनट तक उपरान्त सुकर्मा योग का आरंभ, वणिज करण पूर्वाह्न 10 बजकर 12 मिनट तक उपरान्त बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन-रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

 

 

आज ही भद्रा पूर्वाह्न 10 बजकर 12 मिनट से रात्रि 08 बजकर 51 मिनट तक, आमलकी एकादशी व्रत, मंगल कृतिका में अपराह्न 02 बजकर 58 मिनट, गण्डमूल अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 11 मिनट से।

 

 

सूर्योदय का समय 17 मार्चः सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 17 मार्चः सायंकाल 6 बजकर 26 मिनट पर।

 

 

आज का शुभ मुहूर्त

अमृतकाल आज शाम 6 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 49 मिनट तक। रवियोग 6 बजकर 33 मिनट से रात 12 बजकर 12 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से दोपहर 3 बजकर 16 मिनट तक। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

 

 

आज का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल शाम 4 बजकर 57 मिनट से 6 बजकर 26 मिनट तक। गुलिक दोपहर 3 बजकर 28 मिनट से 4 बजकर 57 मिनट तक। यमगंड दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

 

 

आज का सुविचार: व्यक्ति नहीं समय बलवान होता है।

  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »