रंग हुआ बदरंग: तीन वाहन एक दूसरे से टकराए, छह की मौत

AJ डेस्क: होली से ठीक एक दिन पूर्व छोटी होली के दिन झारखण्ड के रामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10 लोग घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार मरने वालों की संख्या अब भी बढ़ सकती है।

 

 

बताया जा रहा है कि रांची-पटना हाइवे पर चुट्टुपालु घाटी में एक ट्रक पहले से हादसे का शिकार होकर NH-33 पर खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ़्तार में दौड़ती 3 ट्रेलर 1 ट्रक और 1 ट्रैकर एक के बाद एक खड़ी ट्रक से जा टकराया। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायलों में तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।

 

 

जानकारी के अनुसार फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रैकर में अभी भी कुछ लोग फंसे हो सकते है। जिससे मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    75
    Shares
  • 75
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »