VIDEO- देश भक्ति से ओत प्रोत “पी एम नरेंद्र मोदी” का रिलीज हुआ पहला गाना, हिट हुआ (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ जल्द बॉक्स-ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। देशप्रेम से परिपूर्ण ये गाना लोगों के मन में जोश भर देगा। बता दें कि ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म के पहले गाने को लगातार व्यूज मिल रहे हैं यही नहीं ये गाना ट्रेंड में भी चल रहा है।

 

 

फिल्म में विवेक ओबेरॉय नरेंद्र मोदी की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का पहला गाना ‘सौगंध मुझे इस मिट्टी का’ में विवेक पूरे तरह किरदार में डूबे हुए नजर आते हैं। गाने में देश में हुए दंगे और आंतकी हमले जैसे सीन दिखाए गए हैं।

 

 

नरेंद्र मोदी की चाल-ढाल से लेकर बोलने के अंदाज तक में विवेक पूरी कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। पहला गाना ‘सौगंध मुझे इस मिट्टी का’ को सुखविंदर सिंह और शशि सुमन ने गाया है।

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

 

इसके अलावा गाने को कंपोज शशि-खुशी किया है, साथ ही इसके बोल प्रसून जोशी द्वारा लिखा गया है। गाने के म्यूजिक प्रोड्यूसर और अरेंजर मेघदीप बोस हैं। विवेक ओबेरॉय इस गाने के रिलीज से पहले इसे भारत के बहादुर शहीदों को समर्पित किया है। फिल्म में अपनी जर्नी के बारे में बातचीत करते हुए विवेक ओबेरॉय ने बताया कि यह फिल्म मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण है और मुश्किल भी। इसके साथ ही देश के प्रधानमंत्री का किरदार निभाना अपने आप में चैलेंज है।

 

 

उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी न सिर्फ इस फिल्म के हीरो हैं बल्कि देश के भी हीरो हैं। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय के अलावा बोमन ईरानी, मनोज जोशी, प्रशांत नारायणन, जरीना वहाब, बरखा बिष्ट सेनगुप्ता, अंजन कार्येकर, राजेंद्र गुप्ता और अक्षत आर सलूजा जैसे एक्टर्स मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

 

(Input Times Now)

  •  
    40
    Shares
  • 40
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »