पी एन सिंह धनबाद से लड़ेंगे, भाजपा ने 10 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की, तीन पर हो रहा मंथन (यहाँ देखें पूरी लिस्ट)

AJ डेस्क: लोकसभा 2019 चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी 5वीं लिस्ट भी शनिवार को जारी कर दिया। पार्टी ने इस बार झारखंड, उत्तराखंड और गुजरात में बड़े पैमाने पर मौजूदा सांसदों के टिकट काटे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इस 5वीं लिस्ट में कुल 46 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। श्रीपद नाइक को नॉर्थ गोवा, नरेंद्र सिंह तोमर को मुरैना, जनार्दन मिश्रा को रेवा, राकेश सिंह को जबलपुर से टिकट दिया गया है।

 

 

झारखंड की अगर हम बात करें तो निशिकांत दुबे को गोड्डा, हजारीबाग से जयंत सिन्हा, अर्जुन मुंडा को खुंटी, विद्युत वरन महतो को जमशेदपुर, पशुपति नाथ सिंह को धनबाद, हेमलाल मुर्मू को राजमहल, सुनील सोरेन को दुमका, लक्ष्मण गिलुवा को सिंघभूम, सुदर्शन भगत को लोहरदगा और विष्णुदयाल राम को पलामू से टिकट दिया गया है।

 

 

वहीं झारखण्ड के चतरा, रांची और कोडरमा पर अब भी संशय बरकरार है। नड्डा ने कहा कि कर्नाटक के मंड्या से निर्दलीय उम्मीदवार सुमालता को बीजेपी समर्थन देगी। अनुराग ठाकुर को हामिरपुर (हिमाचल प्रदेश), सुरेश कश्यप को शिमला (हिमाचल प्रदेश), किशन कपूर को कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) से टिकट दिया गया है।

 

 

बीजेपी की लिस्ट के मुताबिक, साउथ गोवा से एडवोकेट नरेंद्र केशव सावरकर, मध्यप्रदेश के भिंड से संध्या राय, टिकमगढ़ से वीरेंद्र कुमार, दामोह से प्रह्लाद पटेल, सतना से गणेश सिंह, सिद्धी से रिति पाठक, शहडोल से हिमाद्री सिंह, मंडिया से फग्गन सिंह कुलस्ते, होशंगाबाद से राव उदय प्रताप सिंह, उज्जैन से अनिल फिजोरिया, मंदसौर से सुधीर गुप्ता, खंडवा से नंद किशोर सिंह चौहान को उतारा गया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट:

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    81
    Shares
  • 81
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »