अब तो दो ही लक्ष्य “विपक्ष” पर नजर और भारी अंतर से “जीत” -पी एन सिंह

AJ डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष से संसद तक का सफर तय करने वाले पशुपति नाथ सिंह एक बार पुनः धनबाद संसदीय क्षेत्र से बतौर भाजपा प्रत्याशी विजय का “हैट्रिक” लगाने की तैयारी में जुट गए हैं। “भाई जी” के नाम से प्रख्यात पी एन सिंह कहते हैं कि उम्मीदवारी फाइनल हो जाने के बाद “जीत” और “विपक्ष” ही एकमात्र लक्ष्य रह जाता है।

 

 

“अनल ज्योति” के साथ खास बात करते हुए सांसद पी एन सिंह ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा, ‘अब धनबाद में भाजपा की स्थिति काफी मजबूत है। भाजपा के जन प्रतिनिधियों की संख्या बढ़ी है। इससे संगठन का ताकत बढ़ा है।’ उन्होंने आगे कहा कि पिछले चुनाव के वक्त झरिया से ही एकमात्र भाजपा विधायक था। अब धनबाद, झरिया, सिंदरी, बोकारो, चंदनकियारी से भाजपा के ही विधायक हैं। निरसा से भी भाजपा प्रत्याशी कुछ वोटों से हारे थे। यानि लाल झंडा के दुर्ग में भी भाजपा की शक्ति बढ़ी है। इसके अलावा धनबाद का मेयर, चिरकुंडा नगर परिषद का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जिला परिषद का अध्यक्ष भी भाजपा के हैं। उनका कहा निःसन्देह भाजपा की शक्ति बढ़ी है।

 

 

मुंह में पान चबाते हुए शांत भाव से बात करते हुए भाई जी कहते हैं, ‘कांग्रेस में “वैक्यूम” की स्थिति है। लोक सभा टिकट के जितने भी दावेदार हैं, वह कभी जनता के बीच नहीं रहे हैं। उन्होंने मुलभुत समस्याओं को लेकर कभी विपक्ष की भूमिका नहीं निभायी। कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव हारते गए और जनता के बीच से गायब होते गए। कांग्रेस को वोट देने वाले ढाई लाख वोटर हमेशा खुद को ठगा महसूस करते रहे।’

 

 

केंद्र की नीति, मोदी एवम शाह का कुशल नेतृत्व धनबाद में बढ़ी भाजपा की शक्ति और विपक्ष की कमजोर भूमिका को लेकर भाजपा प्रत्याशी हैट्रिक जड़ने की जुगत भिड़ाने में जुट गए हैं। इश्क और जंग की तरह “राजनीति” में भी सब जायज है। यह कब किस करवट बैठ जाएं। यह भी कहना मुश्किल होता है। फिर भी भाई जी अपने दशकों के राजनीति अनुभव और क्षेत्र में सहज उपलब्ध रहने की छवि को भी चुनाव में “प्लस” मानते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    101
    Shares
  • 101
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »