VIDEO- सपना चौधरी पर भाजपा विधायक ने दिया विवादित बयान (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बैरिया विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक हैं सुरेंद्र सिंह। ये अपने विवादित बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ ही हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को लेकर काफी बेतुका बयान दिया है। सुरेंद्र सिंह के ताजा बयान के मुताबिक सोनिया गांधी और सपना चौधरी दोनों डांसर हैं, इसलिए उनकी राजनीति में कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
दरअसल, सुरेंद्र सिंह से जब सपना चौधरी के कांग्रेस से जुड़ने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने मीडिया के सामने जो बयान दिया है उसे आप खुद ही सुन लीजिए-
यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)
#WATCH BJP MLA Surendra Singh on dancer Sapna Chaudhary joins Congress: Rahul ji ki Mata ji bhi Italy mein isi peshe se thi.Jaise aapke pitaji ne Sonia ji ko apna bana liya tha, aap bhi Sapna ko apna banaye.Sabse acchi baat hai saas aur bahu ek hi peshe aur culture se rahengi pic.twitter.com/HK5XCWcuL6
— ANI UP (@ANINewsUP) March 24, 2019
बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा, “राहुल गांधी को सपना चौधरी से शादी कर लेनी चाहिए। ताकि अपने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ा सकें। राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी भी इटली में डांसर थी। जैसे राजीव गांधी ने सोनिया को अपना बनाया वैसे ही राहुल गांधी ने भी डांसर सपना चौधरी को अपना बना लिया। लेकिन भारत की जनता कभी भी किसी नृतकी (डांसर) को देश चलाने की इजाजत नहीं देगी। देश की कमान नरेंद्र मोदी जैसे ईमानदार और चरित्रवान लोगों के हाथ में होनी चाहिए। नृतकी (डांसर) के राजनीति में आने से देश की राजनीति में कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। अब अच्छा हो गया कि सास (सोनिया गांधी) और बहू (सपना चौधरी) दोनों एक ही कल्चर और एक ही पेशे (डांसर) से रहेंगी।”
आपको बता दें कि सुरेंद्र सिंह अपने इस बयान में मशहूर हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी के बारे में बात कर रहे हैं। हाल ही में सपना चौधरी के कांग्रेस से जुड़ने की खबरें आईं, जिसके बाद सुरेंद्र सिंह ने यह बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और सपना चौधरी को एक नृतकी (डांसर) बता कर राजनीति में आने पर तंज कसा है। उनके कहने का मतलब है कि एक डांसर को राजनीति में आने का कोई हक नहीं है।
यह पहली बार नहीं है कि सुरेंद्र सिंह ने महिलाओं के बारे में ऐसी शर्मनाक बात की है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती के ऊपर भी तंज कसे थे। सुरेंद्र ने कहा था कि मायावती रोज फेशियल करती हैं। उम्र ज्यादा होने के बावजूद मायावती अपने बालों को काला करती हैं। मायावती को पीएम नरेंद्र मोदी को शौकीन कहने का कोई हक नहीं है। जो खुद रोज फेशियल करती हैं, उसे बनावटी शौक कहा जाता है।
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!