पंचांग 25 मार्चः सिद्धि योग, चंद्रमा वृश्चिक राशि में

AJ डेस्क: राष्ट्रीय मिति चैत्र 4, शक संवत् 1941, चैत्र कृष्ण पंचमी सोमवार, विक्रम संवत् 2075। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 12, रज्जब 17, हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 मार्च सन् 2019 ई०।

 

 

सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। पंचमी तिथि रात्रि 8 बजे तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ, विशाखा नक्षत्र प्रातः 7 बजकर 3 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ।

 

 

वज्र योग सायं 6 बजकर 13 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 8 बजकर 26 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

 

 

सूर्योदय का समय 25 मार्चः सुबह 6 बजकर 29 मिनट पर

सूर्यास्त का समय 25 मार्चः शाम 06 बजकर 38 मिनट पर

 

 

आज का शुभ मुहूर्तः

अमृत काल आज शाम 08 बजकर 47 मिनट से 10 बजकर 24 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07 बजकर 04 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 48 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से 02 बजकर 42 मिनट तक। निशिथ काल मध्यरात्रि में 11 बजकर 28 मिनट से 12 बजकर 16 मिनट तक।

 

 

आज का अशुभ मुहूर्तः

आज राहुकाल सुबह 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। दोपहर 01 बजकर 23 मिनट से 02 बजकर 54 मिनट तक गुलिक काल है। सुबह 10 बजकर 22 मिनट से 11 बजकर 53 मिनट तक यमगंड होगा।

 

 

आज के उपायः आज दही खाकर शुभ कार्य के लिए निकलें। भगवान शिव की पूजा और ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करें।

 

 

आज का सुविचार: किसी छात्र की क्षमता नष्ट करनी हो तो उसे रटने में लगा दें।

  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »