पंचांग 26 मार्चः सिद्धि योग, चंद्रमा वृश्चिक राशि में दिन रात संचार करेगा

AJ डेस्क: राष्ट्रीय मिति चैत्र 5, शक संवत् 1941, चैत्र कृष्ण षष्ठी मंगलवार, विक्रम संवत् 2075। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 13, रज्जब 18, हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 मार्च सन् 2019 ई॰।

 

 

सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसन्त ऋतु। राहुकाल अपराह्न 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि रात्रि 8 बजकर 2 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ, अनुराधा नक्षत्र प्रातः 7 बजकर 15 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ।

 

 

सिद्धि योग सायं 5 बजकर 3 मिनट तक उपरांत व्यतीपात योग का आरंभ, गर करण प्रातः 8 बजकर 1 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

 

 

सूर्योदय का समय 26 मार्चः सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर

सूर्यास्त का समय 26 मार्चः शाम 06 बजकर 38 मिनट पर

 

 

आज का शुभ मुहूर्तः

अमृत काल आज 11:08 से 12: 49 तक। विजय मुहूर्त 02: 29 से 03:17 तक। निशिथ काल 12: 03 मिनट से 12:50 तक।

 

 

आज का अशुभ मुहूर्तः

आज राहुकाल 03:00 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। 12:27 से 01:58 तक गुलिक काल है। 09:25 से 10: 56 तक यमगंड होगा।

 

 

आज के उपायः गुड़ चना गाय को खिलाएं और खुद भी खाएं। बजरंग बाण का पाठ करें।

 

 

आज का सुविचार: संकट में ही नायक का निर्माण होता है।

  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »