VIDEO- झारखण्ड महा गठबंधन पर राहु केतु का साया, कैसे होगा मैनेज, मंथन शुरू (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है, “मित्रता में द्वेष तभी आता है जब आपका मित्र आपके इच्छाओं के अनुरूप कार्य नहीं करता” और भगवान कृष्ण की यह बात आज झारखंड महागठबंधन में सत्य होता भी दिख रहा है। दरअसल यहाँ सीटों के बंटवारे की घोषणा के एक दिन बाद ही इसमें दरार के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। महागठबंधन में आरजेडी को सिर्फ एक सीट दी गई है। जिससे पार्टी खुश नहीं है। गठबंधन में सीटों के बंटवारे में कांग्रेस के हिस्से में सात, जेएमएम- 4, आरजेडी- 1 और जेवीएम को 2 सीटें मिली हैं। प्रदेश में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), जेवीएम और आरजेडी का महागठबंधन है।

 

 

अब आरजेडी ने महागठबंधन के दलों को तीन दिन का अल्टीमेटम सीट शेयरिंग पर पुर्विचार के लिए दिया है। वर्तमान में आरजेडी को पलामू सीट दिया गया है, लेकिन पार्टी यहां चतरा लोकसभा लोकसभा सीट छोड़ने के मूड में नहीं दिख रही है। जबकि ये सीट अभी कांग्रेस को दी गई है।

 

 

सीट बंटवारे से नाराज आरजेडी के महासचिव संजय यादव ने क्या कुछ कहा आइये आपकों सुनाते हैं-

 

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

 

बता दें झारखंड महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं होने के संकेत रविवार को भी मिले थे। जब सीट बंटवारे की घोषणा के समय वहां आरजेडी मौजूद नहीं थी।

 

 

हम बता दें कि झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। यहां पर इस बार चार फेज में लोकसभा का चुनाव होना है। वोटिंग की शुरुआत यहां चौथे फेज में 29 अप्रैल से होगी। इस दिन तीन सीटों पर चुनाव होगा। इसके बाद पांचवें, छठे और सातवें चरण में यहां 4, 4 और 3 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। पांचवें, छठे और सातवें चरण का मतदान 6, 12 और 19 मई को होगा। वोटों की गिनती 23 मई को होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    31
    Shares
  • 31
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »