VIDEO- IPL के टेंशन से अलग धोनी घर में ले रहे “टेस्ट”एग्जाम (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: आईपीएल- 12 के पहले मुकाबले में विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सात विकेट से मात देकर एमएस धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के हौसले बुलंद है। लेकिन कप्तान धोनी चेपक की पिच से खुश नजर नहीं आए। मैच के बाद उन्होंने इस बारे में अपनी नाराजगी जाहिर भी की। लेकिन हम यहाँ बात मैच की नहीं बल्कि धोनी और उनकी बेटी जीवा की कर रहे है।

 

 

दरअसल इस मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बेटी जीवा के साथ क्‍वालिटी टाइम बिताया। इस दौरान माही ने अपनी बेटी की भाषा का टेस्‍ट लिया और मजेदार बात यह रही कि उन्‍हें बेटी से इसके शानदार जवाब भी मिले। धोनी ने इस टेस्ट का एक वीडियो शूट कर अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो वायरल हो चुका है।

 

 

वीडियो में दिख रहा है कि धोनी अपनी बेटी से कई भाषाओं में सवाल कर रहे हैं और जीवा उनके एकदम सटीक जवाब दे रही हैं। पापा धोनी ने बंगाली, गुजराती, भोजपुरी समेत कई भाषाओं में जीवा से पूछा कि कैसे हो? इन सभी के जवाब जीवा ने सही दिए। जवाब जानकर धोनी ने ताली बजाई और बेटी का उत्‍साह भी बढ़ाया।

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

मालूम हो कि धोनी अक्सर जीवा के साथ गुदगुदाने वाले वीडियो बनाकर फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। फिलहाल धोनी आईपीएल में व्‍यस्‍त हैं और अपनी फ्रेंचाइजी सीएसके को चौथी बार चैंपियन बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    36
    Shares
  • 36
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »