VIDEO- कानून के सरंक्षक ही असुरक्षित: सरेआम की पुलिस वाले की पिटाई (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: आम नागरिकों की सुरक्षा जिसके कंधे पर है यदि वही सुरक्षित न रहे तो सुरक्षा पर सवाल खड़ा होना लाजमी है। यह सवाल यहाँ इसलिए उठ रहा है क्योंकि मुजफ्फरपुर की सड़कों पर रात के अंधेरे में जो कुछ हुआ वो बिहार पुलिस के इकबाल पर सवाल खड़ा करता है। दरअसल सरेआम दो शख्स ने बिहार पुलिस के एक सिपाही को जमकर पीटा। इस दौरान पुलिस वाला पिटता रहा और लोग तमाशबीन बने रहे। वहाँ मौजूद लोगों के लिए पुलिस वाले की पिटाई बस एक तमाशा था।

 

 

यहाँ वीडियो में आप देख सकते है कि पेशे से ऑटो चालक और उसका एक साथी किस बेदर्दी से वर्दी धारी एक पुलिस वाले को पीट रहे है। आरोपी ऑटो चालक के शरीर में जितनी शक्ति थी और दिमाग में जितना गुस्सा वो सारा उसने इस पुलिस वाले पर उतार दिया।

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

अब आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा की आखिर ऐसा क्या हुआ की पुलिस वाले की सरेराह ऐसी पिटाई कर दी गई? तो मिल रही जानकारी के अनुसार उन आरोपी ऑटो चालकों के खिलाफ पीड़ित पुलिस कर्मी सर्च वारंट लेकर पहुंचा था। लेकिन उन मनबढु ऑटो चालकों को यह नागवार लगा और इसका गुस्सा उसने पुलिसकर्मी पर ही उतार दिया।

 

 

वहीं बिहार पुलिस के आलाधिकारियों ने इस संबंध में कहा है कि पुलिस की वर्दी को जिस तरह से निशाना बनाया गया है। वह एक अक्षम्य अपराध है। इस कांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्सा नहीं जाएगा। उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    33
    Shares
  • 33
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »