ममता के दुर्ग में कौन बड़ा विस्फोट करने की तैयारी में, कहाँ तक होगा सफल?

AJ डेस्क: क्या सच में सत्तारूढ़ तृणमूल के 100 विधायक भाजपा में शामिल होने वाले है। भाजपा पश्चिम बंगाल इकाई के नेता अर्जुन सिंह तो यही कहते फिर रहे है। वह खुद भी हाल ही में तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए है। जबकि तृणमूल उनके इस बयान को मानसिक विक्षिप्ता करार दे रहा है। उन्हें किसी चिकित्सक से मानसिक इलाज कराने की सलाह दिया है। लेकिन यदि अर्जुन सिंह के बातों में थोड़ी भी सच्चाई हुई तो तृणमूल के लिए ये किसी सुनामी से कम नहीं होगा।

 

 

सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तृणमूल के करीब 100 विधायक भाजपा में शामिल होने को तैयार हैं। वे नियमित तौर पर भाजपा नेताओं के संपर्क में भी हैं। कुछ विधायक चुनाव पूर्व तो कुछ चुनाव के बाद भाजपा का दामन थाम लेंगे। बता दें कि लगातार चार बार तृणमूल की टिकट पर भाटपाड़ा से चुनाव जीत विधायक बने पूर्व तृणमूल नेता ने इसी माह दिल्ली में भाजपा का दामन थामा तो पार्टी ने लगे हाथ उन्हें बैरकपुर संसदीय क्षेत्र से बतौर उम्मीदवार मैदान में भी उतार दिया।

 

 

हालांकि, जब उनसे यह पूछा गया कि 100 विधायक आखिरकार कब भाजपा में शामिल हो रहे हैं तो उन्होंने साफ कहा कि इसके बारे में फिलहाल कुछ कहना उचित नहीं होगा। वहीं शामिल होने वाले विधायकों में क्या मंत्री भी हैं के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरी टिप्पणी उन्हें भारी पड़ सकती है और उन्हें निशाना भी बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं उन्हें प्राप्त जिम्मेदारियों से बेदखल भी किया जा सकता है।

 

 

गौरतलब है कि तृणमूल के पांच पूर्व नेताओं में से चार भाजपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें बोलपुर के निवर्तमान सांसद अनुपम हाजरा, जो जादवपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं तो वहीं बिष्णुपुर के निवर्तमान सासद सौमित्र खां को भाजपा की ओर से उन्हें उसी सीट से उतारा गया है। अन्य दो में अर्जुन सिंह और निशीथ प्रमाणिक शामिल हैं। निशीथ बतौर भाजपा उम्मीदवार कूचबिहार से मैदान में हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    50
    Shares
  • 50
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »