पंचांग 28 मार्च: चंद्रमा धनु राशि में, बुध मार्गी

AJ डेस्क: राष्ट्रीय मिति चैत्र 07, शक संवत् 1941, चैत्र कृष्ण अष्टमी बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2075। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 15, रज्जब 20, हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 मार्च सन् 2019 ई०।

 

 

सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल अपराह्न 1 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। अष्टमी तिथि रात्रि 10 बजकर 35 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ।

 

 

मूल नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 10 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ, वरीयान योग सायं 4 बजकर 41 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ।

 

 

बालव करण प्रातः 9 बजकर 45 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा। आज ही शीतलाष्टमी। कुंभ राशि में बुध होंगे मार्गी।

 

 

सूर्योदय का समय 28 मार्चः सुबह 6 बजकर 26 मिनट पर

सूर्यास्त का समय 28 मार्चः शाम 06 बजकर 40 मिनट पर

 

 

आज का शुभ मुहूर्तः

अमृत काल आज दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से 03 बजकर 49 मिनट तक। लाभ योग 12 बजकर 46 मिनट से 2 बजकर 17 मिनट तक। विजय मुहूर्त 01 बजकर 54 मिनट से 02 बजकर 42 मिनट तक। निशिथ काल मध्यरात्रि में 11 बजकर 28 मिनट से 12 बजकर 15 मिनट तक।

 

 

आज का अशुभ मुहूर्तः

आज राहुकाल सुबह 01:30 बजे से 03 बजे तक। सुबह 08 बजकर 49 मिनट से 10 बजकर 20 मिनट तक गुलिक काल है। सुबह 05 बजकर 46 मिनट से 07 बजकर 18 मिनट तक यमगंड होगा।

 

 

आज के उपायः विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। चले की दाल में गुड़ मिलाकर गाय को खिलाएं।

 

 

आज का सुविचार: अमीरों के संबंधियों की फेहरिस्त लंबी होती हैं।

  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »