पंचांग 30 मार्च: सर्वार्थ सिद्धि योग, चंद्रमा मकर राशि में

AJ डेस्क: राष्ट्रीय मिति चैत्र 09, शक संवत् 1941, चैत्र कृष्ण दशमी शनिवार, विक्रम संवत् 2075। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 17, रज्जब 22, हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 मार्च सन् 2019 ई०।

 

 

सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 3 बजकर 23 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ।

 

 

उत्तराषाढ़ नक्षत्र अपराह्न 3 बजकर 38 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ, शिवयोग सायं 6 बजकर 12 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ। वणिज करण अपराह्न 2 बजकर 6 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

 

 

सूर्योदय का समय 28 मार्चः सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर

सूर्यास्त का समय 28 मार्चः शाम 06 बजकर 41 मिनट पर

 

 

आज का शुभ मुहूर्तः

अमृत काल आज सुबह 08 बजकर 27 मिनट से 10 बजकर 15 मिनट तक। लाभ योग दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से 03 बजकर 49 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 03 बजकर 39 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 41 मिनट तक। विजय मुहूर्त 01 बजकर 54 मिनट से 02 बजकर 42 मिनट तक। निशिथ काल मध्यरात्रि में 11 बजकर 27 मिनट से 12 बजकर 14 मिनट तक।

 

 

आज का अशुभ मुहूर्तः

आज राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 05 बजकर 44 मिनट से 07 बजकर 16 मिनट तक गुलिक काल है। दोपहर 01 बजकर 23 मिनट से 02 बजकर 55 मिनट तक यमगंड होगा। आज दोपहर 02 बजकर 4 मिनट से 03 बजकर 23 मिनट तक भद्रा काल होगा।

 

 

आज के उपायः भगवान विष्णु की पूजा करें पीपल को जल दें। गुड़ किसी भी रूप में खाएं।

 

 

आज का सुविचार: जिंदगी में हमें बने बनाए रास्ते नहीं मिलते… आगे बढ़ने के लिए हमें खुद अपने रास्ते बनाने पड़ते हैं…

  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »