यह कैसा सम्मान: ‘निरहुआ’ को पार्टी में शामिल कराते वक्त कुर्सी तक नहीं दिया भाजपाईयों ने

AJ डेस्क: जुबली स्टार और निरहुआ के नाम से मशहूर भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। यह तो आपकों पता ही होगा? उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से आने वाले निरहुआ को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल किया गया। लेकिन BJP के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडे ने जिस निरहुआ को पार्टी में शामिल कराया जिनके फैन फॉलोइंग का फायदा भाजपा चुनाव में उठाना चाहती है उस जुबली स्टार निरहुआ को बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं दी गई।

 

 

इससे जुड़ी एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे के पीछे निरहुआ हाथ बांधे बड़े अदब के साथ खड़े नजर आ रहे है। वही उनके आगे भाजपा के पदाधिकारी बड़े ही शान से कुर्सी पर बैठे दिख रहे है। यह तस्वीर निरहुआ के भाजपा में शामिल होने पर आयोजित की गई एक कार्यक्रम की तस्वीर है।

 

 

निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के एक बहुत बड़े सुपरस्टार हैं और उनके नॉर्थ इंडिया में लाखो फैन हैं। उनकी इसी फैन फॉलोइंग का फायदा बीजेपी आगामी लोकसभा चुनावों में उठाना चाहती है। निरहुआ कई फिल्में कर चुके हैं, जिनमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया। अपने शानदार प्रदर्शन से निरहुआ ने लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए निरहुआ को काफी संघर्ष भी करना पड़ा है।

 

बता दें कि निरहुआ का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के टंडवा गांव में एक जानेमाने बिरहा परिवार में हुआ। निरहुआ मशहूर बिरहा सिंगर विजय लाल यादव और लेखक प्यारे लाल यादव के भाई हैं। निरहुआ का जन्म भले ही उत्तर प्रदेश में हुआ, लेकिन उनका ज्यादातर बचपन कोलकाता के बेलघोरिया में बीता। निरहुआ के पिता यहां एक फैक्टरी में काम करते थे। उनकी पढ़ाई-लिखाई भी कोलकाता में हुई।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    79
    Shares
  • 79
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »