VIDEO- चुनाव ड्यूटी में नाम शामिल होते ही अस्वस्थ होने लगे कर्मचारी (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: देश की गन्दी राजनीति, देश का विकास और देश की दशा और दिशा बदलने की बात तो हमारा समाज खूब करता है लेकिन जब उसी देश के लिए कुछ करने का समय आता है तब उनके ऊपर 104 डिग्री का बुखार चढ़ जाता है। खास कर ऐसा तब ज्यादा देखने को मिलता है जब आम चुनाव के दौरान चुनाव डियूटी के लिए प्रशासन उन सरकारी कर्मचारियों का चयन करती है। जो अपनी हक और देश बदलने की बड़ी बड़ी बातें करते दिखते हैं। लेकिन लिस्ट में नाम आते ही इन कर्मचारियों पर तो मानों बीमारियों का पहाड़ ही टूट पड़ता है और भीड़ जाते है किसी भी तरह अपने आपकों अनफिट बता उस डियूटी लिस्ट से अपना नाम हटवाने में।

 

 

देश में 17वें लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। झारखण्ड के धनबाद में भी 12 मई को आम चुनाव होने है। जिला प्रशासन स्वस्थ और सुरक्षित चुनाव कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। जिसकों लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह धनबाद उपायुक्त ने तमाम सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दिया है और चुनावी डियूटी के लोए इन कर्मचारियों के नाम चुनावी डियूटी में शामिल किये जा रहे है। लेकिन जैसे जैसे इन चुनावी डियूटी के लिस्ट प्रशासन द्वारा जारी किये जा रहे है वैसे वैसे ये कर्मचारी बीमार पड़ते जा रहे है।

 

 

लिस्ट में अपना नाम देख बीमार पड़े इन तमाम कर्मचारियों ने अपनी बीमारी की दुहाई भरे पत्र जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह धनबाद उपायुक्त को भेजे है और आग्रह किया है कि उनका नाम इस चुनावी डियूटी लिस्ट से निकाल दिया जाए। वहीं लगातार आ रहे इन आवेदनों पर धनबाद उपायुक्त ने इस सभी कर्मचारियों का मेडिकल जांच कराने का निर्देश धनबाद सिविल सर्जन को को दिया है।

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

छूटी के आवेदन करने वाले तमाम कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांच करने के लिए सिविल सर्जन ने चार सदस्यीय डॉक्टरों की एक जाँच टीम बनाया है। जो इन तमाम कर्मचारियों की मेडिकल जांच करने में जुटे हैं। इसको लेकर धनबाद सदर अस्पताल में बजापते एक चेकअप कैम्प लगाया गया है। धनबाद सदर अस्पताल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. राज कुमार सिंह ने कहा कि सिविल सर्जन के नेतृत्व में हमें इन कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांच करना है कि ये मतदान डियूटी के लिए फिट है या नहीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    30
    Shares
  • 30
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »