VIDEO- धनबाद के सॉफ्ट इंजीनियर ने टावर से कूद कर आत्महत्या कर ली (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: नाईट शिफ्ट से परेशान धनबाद के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने नोएडा स्थित एक बहुमंजिला इमारत से कूद कर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह साढ़े 6 के करीब उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-121 में होम्स 121 के बहुमंजिला रेसीडेंशियल टावर से कूद कर युवक ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान रवि हेलीवाल के रुप में हुई है जो झारखंड के धनबाद का रहने वाला है। वो नोएडा सेक्टर 62 में एक एमएनसी कंपनी में काम करता था।

 

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

शुरुआती जांच में ये पता चला है कि यह मामला आत्महत्या का है। जानकारी के मुताबिक उसने शुक्रवार को ही अपने ऑफिस में कहा था कि उसे शनिवार को छुट्टी चाहिए। वह लगातार अपनी नाइट शिफ्ट के होने के कारण बड़ा ही तनाव में रहता था। इस वजह से उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कंपनी के मैनेजर ने बतया कि वह अंतर्मुखी स्वभाव का था और अपने ऑफिस में चुपचाप रहा करता था।

 

 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उसकी शिफ्ट खत्म हुई उसके बाद उसे अगले सप्ताह का रोस्टर अपने मोबाइल पर मिला। इस रोस्टर में उसे अगले दिन यानि शनिवार को उसे मॉर्निंग शिफ्ट दे दी गई। वहीं मामले की जाँच कर रही पुलिस भी इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का ही मामला मान रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही इस बाबत मृतक इंजीनियर के परिवार वालों को भी सूचना दे दी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    73
    Shares
  • 73
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »