चौबे बाबा पड़ गए क़ानूनी लफड़े में, अधिकारी से बदसूलकी का मामला भी बन गया

AJ डेस्क: दबंग चौबे बाबा, यानि केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे। जिन्होंने शनिवार को बक्सर के किला मैदान में हुए भाजपा कार्यक्रम के दौरान न सिर्फ आदर्श आचार संहिता का मखौल उड़ाया था बल्कि वहां मौजूद एसडीएम केके उपाध्याय से बदसलूकी भी की थी। लेकिन प्रशासन ने अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया है।

 

 

जानकारी के मुताबिक़ केंद्रीय मंत्री के खिलाफ बक्सर मॉडल थाना में IPC की धारा 147, 149, 353, 504 , 188 , 171 के तहत बिना अनुमति सभा, वाहन का प्रयोग, सरकारी काम में बाधा समेत अन्य मामलों को लेकर केस दर्ज किया गया है। चौबे बाबा के अलावा स्थानीय बीजेपी नेता राणा प्रताप सिंह सहित समेत 150 लोगों के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

 

बक्सर के एसपी उपेन्द्र कुमार वर्मा ने सोमवार को बताया कि बक्सर के किला मैदान में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आचार संहिता उल्लंघन करने को लेकर स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे और भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह समेत करीब 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

 

 

बक्सर के एसपी ने कहा कि किला मैदान में विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया था, जिसके लिए वाहन और समय निर्धारित किया गया था, लेकिन मंत्री अधिक वाहनों के काफिले के साथ यहां पहुंचे थे। इस दौरान बक्सर एसडीएम केके उपाध्याय भी पहुंच गए।

 

 

इस दौरान अधिकारियों ने सांसद के काफिले को रुकवाया। जिसपर सांसद चौबे बाबा अधिकारियों पर उखड़ गए और उन्हें जमकर फटकार लगाई। इसके बाद वाहन पर सवार होकर वे आगे निकल गए।

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    31
    Shares
  • 31
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »