VIDEO- चुनावी बोल: आर एल डी नेता ने महा मिलावट का जवाब बहुत जूतियां पार्टी से दिया (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: एक नेता है। जिनका नाम जयंत चौधरी है। यह यूपी बागपत से आरएलडी उम्मीदवार भी है। इन्होंने बीजेपी की नई परिभाषा गढ़ी है। जिसे जान कर आपकों इनके मानसिकता का बोध हो जाएगा। दरअसल एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने तर्कों के जरिए अपनी बात जनता के सामने रखी। जयंत चौधरी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से सिर्फ जुमले बोले जा रहे है। जमीन पर कही कुछ भी ठोस नजर नहीं आ रहा है।

 

 

जयंत चौधरी ने कहा कि बीजेपी के लोग आपको शराबी कहें, ये आपकों मिलावटी कहें, तो उन्होंने भी इनके लिए कुछ नाम सोचा है। वो गाली तो नहीं देना चाहते हैं लेकिन ये “बहुत बड़े जूतिए हैं, जूतिए, बहुत जूतिया पार्टी है”। बीजेपी ने 1500 करोड़ रुपए में दिल्ली में एक आलीशान कार्यालय बनवाया है। पिछली बार हम कोई तोड़फोड़ करने नहीं आए थे। अबकी बार अगर बीजेपी चूक करती है तो अजीत सिंह ऐलान करेंगे। हम लोग दिल्ली चलेंगे और बीजेपी केंद्रीय कार्यालय की एक एक ईंट उखाड़ देंगे।

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

दरअसल पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरठ से चुनावी प्रचार का आगाज करते हुए सपा, बसपा और आरएलडी के गठबंधन पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि ये गठबंधन महामिलवाटी जिसके पीछे कोई ठोस तार्किक आधार नहीं है। मजह स्वार्थ के लिए ये दल एक दूसरे के करीब आए जिनका मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना है। आप ने देखा होगा कि किस तरह से मायावती, स्टेट गेस्ट हाउस मामले में आरोपियों को जेल भेजने की फिराक में थीं। लेकिन अब जब वो देश के चौकीदार से डर रही हैं तो सपा के साथ गठबंधन कर लिया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने एक शब्द का ईजाद किया जिसे उन्होंने सराब बताया।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    13
    Shares
  • 13
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »