J&K: पुलगांव में प्यार का “सर्जिकल स्ट्राइक”, लिंक तलाशते धनबाद पहुंची पुलिस

AJ डेस्क: झारखण्ड के एक युवक ने जम्मू कश्मीर के पुलगांव में प्यार का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कर दिया है। जिसके बाद से लगातार लड़की के परिजन पुलागांव पुलिस के साथ उस सख्श की तालाश करने में जुटे है।

 

 

पुलगांव पुलिस का एक कॉन्स्टेबल मो. मकबूल लड़की के परिजन के साथ बुधवार को धनबाद के बैंक मोड़ थाना पहुंची। पुलगांव पुलिस की माने तो वह उस युवक के मोबाइल नेटवर्क लोकेशन को फॉलो करते हुए यहाँ पहुंचे है। पुलगांव पुलिस ने बताया कि फरार युवक कुछ दिन पहले जम्मू कश्मीर स्थित पुलगांव अपने एक रिश्तेदार के यहाँ पहुंचा था। यही उसने पास में रहने वाली एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फसाया और नाबालिग लड़की के साथ फरार हो गया।

 

 

पुलगांव पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात मो. मकबूल ने बताया कि फरार युवक का नाम रौशन लाल है। यह बीते 15 मार्च से लड़की के साथ फरार है। उन्होंने बताया कि युवक झारखण्ड का ही रहने वाला है और उसके मोबाइल फोन का आखरी लोकेशन धनबाद का बैंक मोड़ इलाका बता रहा है। जिन्होंने बताया कि बच्ची की बरामदगी और आरोपी युवक की गिरफ्तारी के संबंध में बैंक मोड़ पुलिस से आश्वासन उन्हें मिला है। बैंक मोड़ की पुलिस उस युवक के मोबाइल फोन को ट्रेस कर उसे धार दबोचने के प्रयास में जुटी हुई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    8
    Shares
  • 8
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »