करिश्मा: दोनों हाथ नहीं हैं, कोहनी से स्पिन करा रहा गेंद– (आप भी देखें इस वीडियो को)

AJ डेस्क: IPL का सीजन चल रहा है और क्रिकेट को लेकर भारतीय फैन्स काफी एक्साइटिड भी हैं। आईपीएल को भारत में ही नहीं दुनिया भर में पसंद किया जाता है। आईपीएल के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको काफी शेयर और पसंद भी किया जा रहा है। दरअसल इस वीडियो में एक दिव्यांग बच्चा काफी शानदार गेंदबाजी करता दिख रहा है। जिसकी काफी तारीफ हो रही है। गली में क्रिकेट खेल रहे इस बच्चे की हर जगह चर्चा हो रही है।

 

 

भारतीय क्रिकेटर ऋद्धिमान साहा ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक दिव्यांग बच्चा, जिसके हाथ नहीं हैं वो शानदार स्पिन गेंद डालता दिख रहा है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- ‘उसे क्रिकेट खेलने से नहीं रोकना चाहिए।’

 

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे के हाथ नहीं है फिर भी बच्चा अपने दोनों कोहनी को आपस में जोड़कर गेंद फेक रहा है। खास बात यह है कि बॉल सीधे स्टम्प्स की तरफ गई।

 

 

बता दें कि, टेस्ट क्रिकेट में ऋद्धिमान साहा की जगह ऋषभ पंत ने ली है। चोट के कारण उनको बाहर होना पड़ा था। ऋषभ पंत के भारत के मुख्य टेस्ट विकेटकीपर बनने की ओर बढ़ते कदमों से ऋद्धिमान साहा को जरा भी असुरक्षित नहीं किया है। क्योंकि वह इस बात में विश्वास नहीं करते कि दिल्ली के विकेटकीपर से उनकी कोई प्रतिस्पर्धा है। भारत के तकनीकी रूप से बेहतरीन विकेटकीपरों में से एक साहा ने पिछले साल कंधे की सर्जरी के कारण प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर रहने के बाद सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में बंगाल के लिये वापसी की है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »