बिहारी बाबू अंततः कांग्रेस के हो गए

AJ डेस्क: शॉर्ट गन यानि शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आधिकारिक रूप से कांग्रेस से जुड़ गए। लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले भाजपा से बागी हुए सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस पटना साहिब से टिकट दे सकती है। इससे पहले बीजेपी ने उनका टिकट काट कर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को दे दिया था, जिसके बाद से ही वे खुले तौर पर बीजेपी के खिलाफ मैदान में उतर आए थे। शत्रुघ्न ने कहा है कि वे बीजेपी के स्थापना दिवस के दिन ही भारी मन से पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी का कांग्रेस में उनका स्वागत करने के लिए धन्यवाद किया।

 

 

शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि कांग्रेस परिवार ने उन्हें गले लगाया। साथ ही स्थापना दिवस के दिन अपने बीजेपी परिवार को छोड़कर आना पड़ा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता उन्हें निकालने की सोच रहे थे। शत्रुघ्न ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे फालतू वादे करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और सुमित्रा महाजन जैसे नेताओं के साथ बुरा बर्ताव किया है।

 

 

शत्रुघ्न सिन्हा से पूर्व में नरेंद्र मोदी को डैशिंग और डायनामिक कहने पर सवाल किया तो वे बोले कि जब उन्होंने यह बात कही थी, तब उन्हें लगता था कि पीएम मोदी ने जो वादे किए हैं वे पूरे करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के 56 इंच के सीने वाली बात झूठी निकली। अब उन्हें राहुल गांधी डैशिंग और डायनामिक लगते हैं।

 

 

इससे पहले पिछले कई दिनों से शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस से जुड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। जब उनसे कांग्रेस जॉइन करने के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि वे नवरात्रि में शुभ मुहूर्त पर अच्छे काम की शुरुआत करेंगे। अब उन्होंने 6 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा के मौके पर ही कांग्रेस का दामन थामा है।

 

 

वहीं राजनीतिक पंडितों का मानना है कि शत्रुघ्न सिन्हा अपने संसदीय क्षेत्र पटना साहिब से चुनाव लड़ने पर डटे हुए हैं। यही कारण रहा कि बीजेपी से उनके रिश्ते खराब हुए और पार्टी ने मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से प्रत्याशी बना दिया। इसके बाद शत्रुघ्न कांग्रेस के संपर्क में आए और बताया जा रहा है कि वे इसी शर्त पर पार्टी में आए हैं कि कांग्रेस उन्हें पटना साहिब से लोकसभा चुनाव का टिकट दे। पहले बिहार में महागठबंधन में सीट बंटवारा नहीं होने तक शत्रुघ्न असमंजस की स्थिति में थे, हालांकि अब वे कांग्रेस के पाले में आ गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें पार्टी पटना साहिब से लोकसभा प्रत्याशी बनाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »