चुनावी दंगल: भाजपा ने रांची से संजय सेठ, कोडरमा से अन्नपूर्णा और चतरा से पुनः सुनील को प्रत्याशी बनाया

AJ डेस्क: काफी जदोजहद और लंबे इंतजार के बाद शनिवार को भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर झारखण्ड के अंतिम तीन सीटों के लिये अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इस हिसाब से संजय सेठ रांची, सुनील सिंह चतरा और अन्नपूर्णा देवी कोडरमा लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार होंगी।

 

 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव संजय मयूख ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि रांची से पार्टी ने खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ को उम्मीदवार बनाया है। वहीं चतरा से सुनील सिंह पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना उम्मीदवार चुना है। कोडरमा सीट के लिए पार्टी ने राजद छोड़ भाजपा में शामिल हुई अन्नपूर्णा देवी को चुना है।

 

 

हम बता दें कि महागठबंधन में कांग्रेस के खाते में गई चतरा सीट पर पार्टी ने बरही विधायक मनोज यादव को उतारा हैं। मनोज यादव ने चतरा सीट के लिए आज अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। वहीं रांची सीट पर भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ की सीधी टक्कर कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कान्त सहाय से होगा।

 

 

वहीं राजनीति के जानकारों की माने तो इस लिस्ट से जो उम्मीद थी उससे यह थोड़ा अलग है। उनकी माने तो रांची, चतरा और कोडरमा सीट को इसी लिए रोक कर रखा गया था ताकि इन सीटों पर पार्टी किसी नए चेहरे को खड़ा कर सकें। लेकिन रांची और कोडरमा में तो पार्टी ने योजना के तहत हो कैंडिडेट दिए लेकिन चतरा जहां से सुनील सिंह का टिकट कटना लगभग तय माना जा रहा था वहां से पार्टी ने एक फिर से उन्हें ही उम्मीदवार चुना है यह थोड़ा योजना से अलग रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    6
    Shares
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »