VIDEO- सभा में खाली कुर्सियों का फोटो खींचने वाले को कांग्रेसियों ने पीट डाला (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: कांग्रेस पार्टी की एक रैली में खाली कुर्सियों की फोटो खींचने पर पत्रकारों के साथ मारपीट की गई है। 6 अप्रैल को आयोजित की गई कांग्रेस की एक रैली में कई फोटोजर्नलिस्ट तस्वीरें खींच रहे थे। तभी अचानक उन पर कांग्रेस के कुछ लोगों ने कथित रूप से हमला कर दिया।

 

 

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ये मामला तमिलनाडु के विरुधुनगर का है। कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को यहां जनता के लिए एक रैली आयोजित किया था। इसी दौरान पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।

 

 

इस मामले पर सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस की आलोचना की है। वहीं तमिलनाडु बीजेपी के उपाध्यक्ष एसजी सूर्या ने भी घटना का वीडियो शेयर कर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

 

 

देखें वीडियो-

 

एसजी सूर्या ने लिखा कि तमिलनाडु के विरुधुनगर में राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष केएस अलागिरी रैली में हिस्सा लेने वाले थे। लोग नहीं थे और कुर्सियां खाली थीं। मीडिया ने खाली कुर्सियों की तस्वीरें खींची।

 

 

तमिलनाडु बीजेपी के उपाध्यक्ष एसजी सूर्या ने राहुल गांधी को टैग करते हुए घटना के बारे में लिखा- ‘जैसे ही मीडिया खाली कुर्सियों की तस्वीरें खींचने लगी, कांग्रेस के गुंडें वहां पहुंचे और पत्रकार के साथ मारपीट करने लगे। आगे जाना है…’

 

 

सोशल मीडिया यूजर्स ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। @Adethya_r ने लिखा कि वे लोग दिल्ली और तमिलनाडु, दोनों जगह सत्ता में नहीं हैं। कल्पना कीजिए अगर वोट देते हैं तो कितनी हिंसा होगी।

 

 

@iav_navi ने लिखा कि कांग्रेस पार्टी के नेता अक्सर बीजेपी को असहिष्णुता फैलाने के लिए दोष देते हैं। वे खुद असहिष्णुता के ब्रांड अंबेसडर बन रहे हैं।

 

 

 

@bharatheeya70 ने लिखा कि विपक्षी पार्टियों ने असहिष्णुता की सभी सीमाएं तोड़ दी हैं। हारने के डर और मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से फ्रस्ट्रेट हो गए हैं।

 

 

 

@Hitendra4India ने लिखा कि अब राहुल गांधी कहेंगे कि बीजेपी के राज में तानाशाही है, संविधान खतरे में है और बोलने की आजादी नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »