VIDEO- लात घूसों से स्वागत, थप्पड़ और गालियों से बलाए उतार दूल्हा को पहुंचाया मंडप में (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: दूल्हा तो था पर बाराती नहीं। रस्मे भी हुई पर इकरार नहीं। बड़े भी थे पर आशीर्वाद नहीं। जी हां, झारखण्ड के धनबाद में एक ऐसा विवाह देखने कों मिला जिसमें दुल्हें का स्वागत पहले लात और घूसों से किया गया उसके बाद उसे विवाह मंडप में ले जाया गया। जहां पहले से खड़ी लड़की पक्ष की महिलाओं ने सोहर गीत गाने की जगह दुल्हें को जमकर थप्पड़ों और गलियों से उसकी बालाए उतारी फिर जबरन दुल्हें को विवाह के लिए विवस करने में जुट गई। इस बीच वहां क्या कुछ हुआ चलिए पहले हम आपकों वो दिखाते हैं-

 

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

 

तो देखा आपने ‘एक विवाह ऐसा भी’ का नजारा। दरअसल ये पूरा वाक्या बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव का है। जहां रविवार को एक प्रेमी जोड़े का विवाह कराने के चक्कर में दो गांव के बीच जमकर मारपीट हुआ। जानकारी के अनुसार बेहराकुदार का रहने वाले इस दूल्हे को 5 साल पूर्व अपनी ही बहन के ननद से प्यार हो गया। इस लम्बे प्रेम प्रसंग के दौरान लड़का और लड़की के बीच वो सब कुछ हुआ जिसे करने की इजाजत हमारा समाज विवाह से पहले नहीं देता। लड़की ने कई बार शादी के लिए लड़के पर दबाव भी बनाया लेकिन लड़का घर वालों के नहीं मानने की बात कह शादी को टालता रहा।

 

 

इस बीच लड़की ने अपने परिजनों से इस प्रेम प्रसंग की चर्चा की, लड़की के परिजनों ने लड़का पक्ष से इस विवाह को लेकर बात भी की लेकिन दूल्हे के परिजनों ने इतना भारी भरकम दहेज़ की मांग करने लगें की न चाह कर भी लड़की के पिता को अपने पांव इस रिश्ते से पीछे खीचना पड़ा। बावजूद इसके दोनों लड़का और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग जारी रहा। मौका देख दोनों ने भागने की भी कोशिश की। जिसके बाद गांव वालों ने इस असफल विवाह का प्रयास किया।

 

 

वहीं इस विवाह कार्यक्रम के बीच जब लड़का के परिजनों को इस विवाह की सूचना मिली तो दर्जनों की संख्या में बिराजपुर स्थित शिव मंदिर पहुंचे ग्रामीणों और लड़की पक्ष के लोगों के बीच जमकर घमासान हुआ। अंततः सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करा वर-वधू सहित दोनों पक्ष के परिजनों को अपने साथ थाना ले गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    7
    Shares
  • 7
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »