BOI डाका कांड: कुख्यात विक्की गिरोह का खुलासा, शातिर सब्बीर गिरफ्तार

AJ डेस्क: 13 मार्च 2019 को झारखण्ड के धनबाद में घटी वो घटना कही आप भूले तो नहीं। अगर भूल गए है तो हम याद दिला देते है। दरअसल सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखा में दिन दहाड़े घुसे हथियारों से लैस दस अपराधियों ने बैंक से साढ़े नौ लाख रुपया लूट कर चलते बने थे। इस घटना में अपराधियों ने नाइन एमएम पिस्टल और सुतली बम का भय दिखा बैंक के सुरक्षा गार्ड, बैंक के कर्मचारी और बैंक में मौजूद तमाम ग्राहकों को अपने काबू में कर बड़े ही आराम से इस लूट काण्ड को अंजाम दिया था। उम्मीद है अब उस लूट कांड की स्मृतियां आपके जेहन में ताजा हो गई होगी। तो चलिए अब उस लूट काण्ड का ताजा अपडेट आपकों देते है।

 

 

दरअसल धनबाद पुलिस ने उस काण्ड का उद्भेदन कर दिया है और आपकों ये जानकार आश्चर्य होगा की उस लूट काण्ड को किसी नौसिखिये ने नहीं बल्कि हार्ड कोर अपराधियों ने अंजाम तक पहुँचाया था। धनबाद पुलिस ने उस काण्ड में शामिल एक अपराधी को दबोचा लिया है। झारखण्ड के देवघर से गिरफ्तार किये गए उस अपराधी का नाम मो. सब्बीर बताया जा रहा है। सरायढेला थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर निरंजन तिवारी के अनुसार यह एक हार्डकोर अपराधी है। जो हत्या के इल्जाम में 10 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा भी काट चुका है। बता दें कि पुलिस इस हार्ड कोर अपराधी को धनबाद ले आई है और आज इसे न्यायायिक हिरासत में धनबाद जेल भी भेज दिया है।

 

 

अब तक की पुलिस तफ्तीश के अनुसार बैंक डकैती को अंजाम देने वाले उस गिरोह का मुख्य सरगना कोई विक्की खान है। जो फिलहाल पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहा है लेकिन पुलिस जल्द ही उस सरगना और कांड में संलिप्त उन तमाम अपराधियों को भी धर दबोचा लेने का दावा कर रही है। फिलहाल माना जा रहा है कि पुलिस इस मामले में दबोचे गए हार्ड कोर अपराधी मो. सब्बीर का TIP करा सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »