VIDEO- बिहार: पहले चरण में चार सीटों पर हो रहा मतदान, गया में मिले केन बम

AJ डेस्क: 2019 लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। बिहार की 4 लोकसभा सीटों पर लोग वोट कर रहे हैं। जिनमें जमुई, औरंगाबाद, गया और नवादा सीटें शामिल हैं। चारों संसदीय क्षेत्र मगध रेंज में आता है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज करीब 71 लाख वोटर 44 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिए कुल 7486 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं मतदान के बीच गया में एक मतदान बूथ के नजदीक बम मिलने से एक समय के लिए सनसनी फैल गई। जिसे बाद में सुरक्षा कर्मियों ने डिफ्यूज कर दिया।

 

 

सबसे पहले बात उस बम की जो गया में मतदान के बीच मिला। दरअसल गया के इमामगंज के नेवता, दरअसल डुमरिया के अनरबन सलैया और रानीगंज में सुरक्षा कर्मियों को बम मिले। अनरबन सलैया में पोलिंग बूथ के बाहर केन बम मिला। जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर बम को सुरक्षित ब्लास्ट कर डिफ्यूज कर दिया है। इसके बाद वोटिंग शुरू हुई।

 

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)

 

भाजपा नेता और बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार गया में साइकिल पर सवार होकर मतदान करने निकले। गया के एनडीए प्रत्याशी विजय मांझी नेबाराचट्टी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय में मतदान किया। वहीं गया जिले के डुमरिया में स्थित बूथ संख्या 11 पर ईवीएम खराब होने के चलते सुबह मतदान शुरू नहीं हो सका। यहां दूसरा ईवीएम लगाया गया। नवादा के बूथ संख्या 273 पर ईवीएम खराब होने के चलते वोटिंग शुरू होने में देर हुई। यहां दूसरा ईवीएम लगाया गया।

 

 

गया-

कुल वोटर- 1698772, पुरुष- 879308, महिला- 819405, थर्ड जेंडर- 59, कुल बूथ- 1772
गया से जदयू के विजय मांझी चुनाव मैदान में हैं। उनके टक्कर देने के लिए महागठबंधन से पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी डटे हैं। इस संसदीय क्षेत्र में 3 लाख मांझी, दो लाख मुस्लिम और इतने ही यादव वोट हैं। बता दें कि गया सीट भाजपा का गढ़ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे प्रतिष्ठा की सीट मान रखा है। क्योंकि मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी से है।

 

 

जमुई-

कुल वोटर-1709365, पुरुष- 905582, महिला- 803740, थर्ड जेंडर- 34, कुल बूथ- 1850
जमुई से चिराग पासवान फिर से लोजपा से किस्मत आजमा रहे हैं। उन्हें उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा के भूदेव चौधरी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। पिछली बार चिराग बड़े मार्जिन से जीते थे। चौधरी सर्वाधिक वोटरों वाले महादलित समाज से हैं। कड़े मुकाबले में पिछड़े वोटरों पर सबकी नजर है।

 

 

नवादा-

कुल वोटर- 1892017, पुरुष- 983065, महिला- 908871, थर्ड जेंडर- 81
नवादा से लोजपा ने भूमिहार चंदन सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वह बाहुबली पूर्व सांसद सूरजभान के भाई हैं। जबकि राजद ने यहां से पूर्व विधायक व बलात्कार के आरोप में जेल में सजा काट रहे राजवल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को उतारा है। पिछली बार राजवल्लभ यादव को भाजपा के गिरिराज सिंह ने हराया था। परंपरागत सीट लोजपा को देने से भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी बड़ा मुद्दा है तो आरजेडी को यहां जातिगत वोटों से उम्मीद है।

 

 

औरंगाबाद-

कुल वोटर- 1737821, पुरुष- 915930, महिला- 821793, थर्ड जेंडर- 98
राजपूत बाहुल्य औरंगाबाद सीट से भाजपा ने मौजूदा सांसद सुशील सिंह को मैदान में उतारा है। सुशील पिछले दो चुनाव से लगातार यहां से जीत रहे हैं। कांग्रेस ने इस बार यह सीट सहयोगी दल जीतनराम मांझी की पार्टी ‘हम’ के लिए छोड़ दी है, जिसने उपेंद्र प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस के निखिल कुमार को टिकट नहीं मिलने से और कांग्रेस के सीट छोड़ने से कार्यकर्ता अभी खुलकर हम प्रत्याशी के समर्थन में नहीं उतरे हैं। दोनों ही प्रत्याशी जातिगत बलबूते पर मैदान में हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »