VIDEO- बोकारो से शुरू कर रहे चुनावी कार्य कीर्ति आजाद, ददई से करेंगे भेंट, 20 को नामांकन

AJ डेस्क: धनबाद लोक सभा सीट से कांग्रेस की टिकट के दो दावेदार आज एक साथ नई दिल्ली से रांची तक हवाई यात्रा किए। इनमें से एक कीर्ति आजाद बतौर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में और दूसरे दिल्ली से खाली हाथ लौटने वाले में मयूर शेखर झा थे। सूत्रों ने बताया कि लगभग दो घण्टे तक एक साथ हवाई यात्रा करने वाले दोनों नेता धनबाद का अनुभव आपस में साझा भी कर रहे थे।

 

 

यहाँ देखें वीडियो (VIDEO)-

 

 

धनबाद लोक सभा सीट से कांग्रेस का टिकट पाने का प्रयास करने वाले नेताओं की लंबी फेहरिस्त है। इसमें कीर्ति आजाद पर पार्टी ने भरोसा जताया। रांची पहुंचने के बाद कांग्रेस के धनबाद से प्रत्याशी कीर्ति आजाद ने बीस अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की घोषणा कर दी। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि कीर्ति आजाद आज बोकारो पहुंच वहीं से चुनावी प्रचार प्रसार शुरू करेंगे। धनबाद के पूर्व सांसद और इस बार भी कांग्रेस के टिकट पर प्रबल दावेदारी करने वाले ददई दुबे और कीर्ति आजाद के बीच चुनावी गुफ्तगू होना तय हुआ है। भाजपा के गढ़ धनबाद में सेंधमारी करने आए कांग्रेस के कीर्ति आजाद पहले पार्टी के उन नेताओं से ही मिलकर उनका सहयोग पाने का प्रयास करेंगे जो आसन्न लोक सभा चुनाव में धनबाद से कांग्रेस के टिकट पर दावेदारी ठोक रहे थे।

 

 

 

 

“अनल ज्योति” के Facebook page से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक सर्च में टाईप करें @analjyotinews और Like का Button दबाए….

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »