BOI डाका कांड के आरोपी सब्बीर की जेल में TIP के दौरान हुई पहचान

AJ डेस्क: धनबाद बैंक ऑफ़ इंडिया (BOI) डकैती काण्ड मामले में धनबाद जेल में बंद आरोपी मो. सब्बीर की पहचान स्थापित कर ली गई है। बैंक डकैती को अंजाम देने में मो.सब्बीर की भी संलिप्ता थी इसकी शिनाख्त BOI के उसी सुरक्षा गार्ड ने की है जिसका रायफल डकैतों ने घटना को अंजाम देते वक्त छीन लिया था। अब पुलिस बैंक डकैती के आरोपी मो.सब्बीर को रिमांड पर लेकर मामले में आगे की पूछ-ताछ कर सकती है।

 

 

गुरुवार को मजिस्ट्रेट अर्पित श्रीवास्तव की मौजूदगी में धनबाद जेल में आरोपी मो.सब्बीर का TIP कराया गया। इस दौरान आरोपी की पहचान के लिए बैंक ऑफ़ इंडिया का सुरक्षा गार्ड मौजूद था। जानकारी के अनुसार सुरक्षा गार्ड ने आरोपी की पहचान बैंक डकैत के रूप में कर दिया है। बता दे कि 13 मार्च 2019 को धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखा में दिनदहाड़े घुसे दस हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में रखे साढ़े नौ लाख रुपया लूट कर चलते बने थे।

 

 

जिसके बाद धनबाद पुलिस ने मामले में झारखण्ड के देवघर से हार्डकोर अपराधी मो.सब्बीर को गिरफ्तार कर धनबाद लाइ थी। जिसका आज धनबाद जेल में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में TIP कराया गया। वहीं बताया जाता है कि इस डकैती कांड का मुख्य मास्टरमाइंड ओडिसा का रहने वाला कोई विक्की खान है जिसकी धनबाद पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »