VIDEO- भजन में पूरी तरह तल्लीन इस जनाब को देख कर आप भी हो जायेंगे अचंभित (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: इंसानों के बेहद करीब माने जाने वाले जानवर कुत्ते की वफादारी के किस्से दुनियाभर में मशहूर हैं। नि:स्वार्थ प्रेम और वफादारी निभाने वाले स्वभाव के कारण ही आमतौर पर इंसान उन्हें अपने घरों में पालते हैं और परिवार के सदस्यों जैसा मान-सम्मान देते हैं। इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक कुत्ते को भजन-कीर्तन की मंडली में देखा जा रहा है।

 

 

कीर्तन मंडली में कई सारे लोग भजन गाते हुए और हारमोनियम बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्हीं के पास एक कुत्ता भी नजर आता है जो उनके भजन और हारमोनियम के साथ ताल से ताल मिलाता हुआ नजर आता है। ये वीडियो दिल को छू लेने वाला है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर इसे खूब प्यार मिल रहा है।

 

देखें वीडियो-

 

 

लोगों ने इसपर तरह-तरह का कमेंट्स किया है। कुछ ने लिखा है कि इसने उसका दिन बना दिया है। वहीं कुछ ने लिखा है कि यह काफी खूबसूरत और प्यारी वीडियो है। कुत्ते दुनिया के सबसे क्यूट जानवर होते हैं और ऐसे ही क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

 

 

एक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड किया है। जिसे इंटरनेट यूजर्स ने हाथों हाथ ले लिया है। वीडियो में कुत्ते को कीर्तन मंडली में इंसानों के साथ सुर से सुर मिलाते हुए देखा जा रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि यह एक दिन का नहीं है ये कुत्ता हर गुरुवार को नियम से इस भजन कीर्तन मंडली में जाता है जो एक मंदिर में आयोजन होता है।

 

 

इतना ही नहीं भजन कीर्तन खत्म होने के बाद इंसानों की भांति वह लाइन में खड़े होकर प्रसाद ग्रहण करता है और शांति से चुपचाप मंदिर से चला जाता है। ऐसा वह हर गुरुवार को करता है। इसे अब तक 4 हजार लोगों से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और डेढ़ हजार से भी अधिक लोगों ने इसे भी शेयर किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »