यौन उत्पीड़न: महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाए गम्भीर आरोप, जाँच शुरू

AJ डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के शेल्टर होम केस की घटना के बाद एक और मामले ने जिला को शर्मसार कर दिया है। ताजा खबर है कि जिले में स्थित खुदीराम बोस सेंट्रल जेल की एक महिला कैदी ने संगीन खुलासा करते हुए कहा है कि महिला कैदियों के साथ यहाँ जबरन यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता है।

 

 

बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल की एक महिला कैदी ने जेल सुपरिटेंडेंट पर यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला कैदी का आरोप है कि जेल सुपरिटेंडेंट राजीव कुमार सिंह ने उसके साथ और उसकी बेटी के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश की थी।

 

 

इस काम में एक पुलिसकर्मी और कुछ अन्य कैदियों ने उसका साथ दिया था। जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच के लिए 5 सदस्यों की एक टीम भी गठित की है। ये पीड़ित महिला से बयान लेकर मामले की तहकीकत करने में जुट गए हैं।

 

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगर कोई महिला कैदी ऐसा करने से इनकार कर देती है तो उसके साथ खाना बंद कर देने और झूठे आरोप में मारपीट जैसी घटना को अंजाम दिया जाता है। इतना ही नहीं उसने ये भी खुलासा किया है कि अगर कोई महिला कैदी मजबूरीवश ऐसा करने में सहमत हो जाती है तो उसे मोबाइल फोन पर बात करने जैसी सुविधा दी जाती है। इन कामों में महिला सिपाही भी आरोपियों का भरपूर साथ देती है।

 

 

इस महिला का आरोप है कि कुछ समय पहले एक महिला सिपाही ने जेल पदाधिकारियों के साथ संबंध बनाने को लेकर दबाव डाला। जब उसने मना किया तो उसकी इतनी पिटाई की गई कि वह बेहोश हो गई।पीड़ित महिला ने तंग आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतिश कुमार सहित महिला आयोग तक को पत्र लिखा है।

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »