रेल हादसा: सवारी गाड़ी और पोकलेन टकराया, कई यात्री जख्मी, हंगामा-तोड़फोड़

AJ डेस्क: एक बार फिर बिहार के सहदेई स्टेशन के पास रेल हादसा हुआ है। एक पैसेंजर ट्रेन से वहाँ काम में लगी जेसीबी मशीन टकरा गई है। गनीमत ये रही की इस हादसे में महज कुछ यात्रियों को आंशिक छोटे आकार ही रह गई वरना पिछली बार की तरह ही एक फिर बड़ा रेल हादसा हो सकता था।

 

 

जानकारी के अनुसार हाजीपुर -बछवाड़ा रेलखंड के बीच जब बरौनी-सोनपुर पैसेंजर ट्रेन सहदेई पार कर रही थी उसी दौरान ट्रेन एक पोकलेन मशीन से टकरा गई। जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। इसमें ट्रेन यात्रियों को हल्की चोटें भी आई है। वहीं इस घटना से नाराज लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा भी किया। पोकलेन मशीन में भी तोड़-फोड़ की। लोगों के आक्रोश को देख मौके पर दोहरीकरण के कार्य में जुटे कर्मी वहाँ से भाग खड़े हुए।

 

 

हादसे के बाद करीब आधा घंटा तक ट्रेन वही रुकी रही। इस हादसे में घायल यात्रियों कल स्थानीय सहदेई पीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जेसीबी मशीन का अगला हिस्सा ट्रेन के इंजन से टकराते हुए कई डिब्बो से भी टकरा गई। जिससे बोगी के खिड़की के पास बैठे कई रेल यात्रियों को चोटें आई है।

 

 

गौरतलब है कि इससे पूर्व इसी वर्ष फरवरी माह में इसी सहदेई स्टेशन के पास एक बड़ा रेल हादसा देखने को मिला था। जिस्मे 5 रेल यात्रियों की जान चली गई थी। लोगों के आक्रोश का एक मुख्य वजह ये भी है। लोगों का कहना है कि यहाँ ट्रेन बार-बार रेलवे की लापरवाही शिकार हो रही है जबकि रेल प्रशासन बस मूकदर्शक बना हुआ है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »