VIDEO- धनबाद कांग्रेस कार्यालय बना रणक्षेत्र, कीर्ति के बाद डॉ अजय के विरोध में नारेबाजी (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: धनबाद संसदीय क्षेत्र से पूर्व क्रिकेटर एवम भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आजाद को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद जिला कांग्रेस में विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा। आज पार्टी का जिला कार्यालय रणक्षेत्र बनने से बाल-बाल बचा। दरअसल नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ ही जमकर नारेबाजी की। इस दौरान न सिर्फ उन्हें काला झंडा दिखाया बल्कि गम्भीर आरोप लगाते हुए वापस जाओ का भी नारा लगाया। जिसके बाद विरोधियों का जवाब देने के लिए कुछ कांग्रेसी डॉ अजय कुमार के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर गए।

 

 

धनबाद संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद जब कीर्ति आजाद पहली बार धनबाद आए तो उन्हें कार्यकर्ताओं की नाराजगी झेलनी पड़ी थी। कीर्ति आजाद वापस जाओ, कीर्ति आजाद हाय-हाय जैसे नारों के साथ कीर्ति आजाद को काला झंडा भी दिखाया गया था। आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार धनबाद में कांग्रेसियों के साथ चुनावी रणनीति पर विमर्श कर रहे थे। इस बीच पार्टी के निर्णय से क्षुब्ध कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर आ धमके। विक्षुब्ध कार्यकर्ता डॉ अजय कुमार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

 

 

नाराज कार्यकर्ताओं का डॉ अजय कुमार पर सीधे सीधे आरोप है कि वह भाजपा से सौदा कर कीर्ति आजाद को धनबाद से प्रत्याशी बनवाए हैं।

 

देखें विरोध का वीडियो-

 

 

कांग्रेस कार्यालय में चूँकि कार्यकर्ताओं की बैठक थी। नाराज कार्यकर्ताओं के द्वारा हंगामा किए जाने के बाद कार्यालय के अंदर बैठे कांग्रेसी डॉ अजय कुमार के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर गए।

 

देखें समर्थन का वीडियो-

 

 

अभी चुनाव की तपिश बढ़ी नहीं है। धनबाद की भौगोलिक और राजनीतिक स्थितियों से अनभिज्ञ कांग्रेस प्रत्याशी नमो सेना की सजी सजाई फिल्ड पर कैसे बैटिंग कर पाएंगे। जबकि सामने धनबाद के मंजे हुए खिलाड़ी मैदान में हैं ही और दूसरा पार्टी के भीतर का अंतर्कलह।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »