VIDEO- “हाउ इज द जोश” नारे का जोश भरा जवाब “हाई, सर”! यह वायरल वीडियो भर दे रहा जोश

AJ डेस्क: इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें जोश से भरपूर छोटे बच्चे देशभक्ति के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे सेना के जवानों के साथ खड़े उनसे प्रेरणादायक बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

 

 

इस युवा लड़के का वीडियो भाजपा नेता मेजर (रिटायर्ड) सुरेंद्र पूनिया ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच मुझे इन बच्चों का वीडियो मिला जिसमें वह भारत माता की जय…हाउ इज द जोश?’ कहते नजर आ रहे है।

 

 

वीडियो देखने बाद मेरे ड्राइवर ने कहा, ‘मेजर साहब देश के बच्चे सेना के दीवाने है। पिक्चर वाले हीरो तो अक्सर बदलते रहते है… फ़ौजी परमानेंट हीरो हैं’ आगे ड्राइवर कहता है कि मेजर साहब फिल्मों में तो अक्सर हीरो बदलते रहते है लेकिन देश के सैनिक तो बच्चों के हमेशा ही हीरो रहते है। यह सैनिकों के लिए देश के नागरिकों का सम्मान है।

 

 

देखें वीडियो-

 

इस 30 सेकंड के वीडियो में युवा बच्चे ने लाल शर्ट और नीली जींस पहनी है इस बच्चे के साथ चार दोस्त भी है जो सड़क के किनारे इंतजार कर रहे है। जैसे ही सेना के जवान उनके पास से निकलते है वैसे है लाल शर्ट में बच्चा ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’, ‘बन्दे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाता है। जिसके बाद देश के सैनिक भी बड़े उत्साह से बच्चे के साथ ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हैं।

 

 

वीडियो में दिख रहा है वह बच्चा ‘हाउ इज द जोश’ भी चिल्लाता है जो विक्की कौशल-स्टारर की फिल्म ‘उरी’ द सर्जिकल स्ट्राइक की फेमस लाइन है। इस नारे पर सेना के जवान जोर से जवाब देते है ‘हाई, सर!’ इस वीडियो को लोग ट्वीटर पर जमकर वायरल कर रहे है। इस वीडिया में दिख रहे बच्चे की हर कोई तारीफ कर रहा है। कुछ लोगों ने इस वीडियो को ‘प्रेरक’ कहा है। कुछ लोगों ने ट्वीट किया है ‘सबसे अच्छे वीडियो में से एक’।

 

 

इस वीडियो को ट्विटर पर अब तक 2,000 से अधिक ‘लाइक’ और 800 से अधिक ‘रीट्वीट’ मिल चुके है। मेजर (रिटायर्ड) सुरेंद्र पूनिया भारतीय सेना के पूर्व विशेष बल के अधिकारी हैं, जो पिछले महीने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »