VIDEO- कांग्रेस के चुनावी गीत “मैं ही तो हिदुस्तान हूँ”, पर पूर्व सैनिक की पत्नी ने जताया अधिकार

AJ डेस्क: 17वें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस ने अपने मैनुफेस्ट को एक गीत में पिरोते हुए बड़े ही गर्व के साथ एक गीत रिलीज किया था। जिसके बोल है, “मैं ही तो हिंदुस्तान हूँ”। आपने भी सुना ही होगा। लेकिन क्या आपकों ये मालूम है कि इस गाने के बोल चोरी के है। नहीं न। तो जान लीजिए इस गाने के बोल पर भारतीय फौज से रिटायर्ड एक कर्नल की पत्नी नितिका सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि 20 वर्ष पूर्व उनके पति द्वारा लिखी एक कविता का अंश इस थीम सॉन्ग में इस्तेमाल किया गया है।

 

 

कांग्रेस जिस थीम सॉन्ग के जरिए चुनाव प्रचार कर रही है, उस पर धनबाद की एक महिला नितिका सिंह ने आपत्ति जताई है। उनका दावा है कि कांग्रेस के थीम सॉन्ग में उनके पति रिटायर्ड कर्नल जीवन कुमार सिंह की लिखी कविता का अंश लिया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए मीडिया के सामने कहा है कि उनके पति द्वारा लिखी कविता का अंश इस्तेमाल करने से पहले कम से कम परमिशन लेना चाहिए था।

 

 

पीएम मोदी से हाथ मिलाते कर्नल (रिटायर्ड) जीवन कुमार सिंह

 

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके पति पिछले 20 वर्षों से इस गीत को अलग-अलग मौकों पर लोगों के सामने गाते रहे है। यही नहीं साल 2012 में ‘मैं सारा हिंदुस्तान हूँ’ शीर्षक से उनकी एक किताब भी छपी है। रिटायर्ड कर्नल जीवन कुमार की अर्धांग्नी नितिका सिंह ने आगे बताया कि इसी वर्ष 25 फरवरी को दिल्ली बने राष्ट्र को समर्पित ‘वार मेमोरियल’ के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी की मौजूदगी में भी उनके पति ने इस कविता को गया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे हाथ मिलाकर उनकी कविता के लिए उन्हें सराहा था। हालाँकि उन्होंने यह भी कहा कि यह हामरे लिए गौरवान्वित करने वाला भी है कि कांग्रेस ने मेरे पति द्वारा लिखी कविता के अंश को अपने पार्टी के प्रचार-प्रसार गीत में शामिल किया है।

 

 

रिटायर्ड कर्नल की पत्नी नितिका सिंह के अनुसार उन्होंने इस बाबत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक पत्र लिखकर जवाब मांगा है। उन्होंने पत्र में स्पष्ट किया है कि, ‘उनके कविता के अंश को वे अपने थीम सॉन्ग में रख सकते है लेकिन इसके एवज में न सिर्फ उन्हें लिखित रूप में परमिशन लेनी होगी बल्कि उन्हें इसके बदले झारखण्ड के किसी शहीद जवान के परिवार को आर्थिक मदद भी देनी होगी।’ अगर वो इसके लिए तैयार होते है तो उन्हें किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं होगा।

 

 

देखें वीडियो-

नितिका सिंह की माने तो वो फिलहाल राहुल गांधी को लिखे पत्र के जवाब का इंतजार कर रही है। वो राहुल गांधी के जवाब और कुछ दिन इन्तजार करेंगी। यदि जवाब समय पर और उनके उम्मीदों के अनुरूप आता है तो ठीक, वरना वो आगे क़ानूनी कार्रवाई को लेकर भी सोच सकती है।

 

 

राहुल गांधी को लिखे गए पत्र का फोटो

 

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने “अब होगा न्याय” स्लोगन के साथ चुनावी कैंपेन के लिए एक सॉन्ग लॉन्च किया था। कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर गाने को शेयर करते हुए लिखा था, “ठान लिया है सारे हिंदुस्तान ने, आयी है सुनहरी घड़ी न्याय की। हर धोखे, जुमले का होगा हिसाब, घड़ियां खत्म हुई अब ‘अन्याय’ की। कांग्रेस बनेगी हर जन की आवाज, दूर करेगी पीड़ा हर ‘असहाय’ की।” कांग्रेस ने इस सॉन्ग को न्याय स्कीम पर आधारित रखा है। गाने की वीडियो भी काफी शानदार बनाई गई है। वीडियो में देश के हर एक वर्ग के लोगों को साथ दिखाकर एकता का संदेश दिया गया है। वीडियो में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी आम लोगों से मिलते नजर आ रहे हैं।

 

 

कांग्रेस का वो गीत जिसपर जताई गई आपत्ति, देखें वीडियो-

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »