आतंक: भालुओं ने तीन स्थानों पर अटैक कर एक की जान ले ली, दो बुरी तरह जख्मी

AJ डेस्क: अब तक आपने झारखण्ड में हाथियों के झुंड की विनाश लीला तो कई बार देखी और सुनी होगी। लेकिन सूबे में अब एक अलग प्रजाति के जानवर की बदमाश कंपनी सक्रीय हो गई है। जिसने पहले हमले में ही एक इंसान की जान ले ली है जबकि दो अन्य लोगों को बूरी तरह से घायल कर दिया है। मामला झारखण्ड के लोहरदगा जिला का है।

 

 

बताया जा रहा है कि आज अहले सुबह लगभग 5 बजे तीन भालुओं की एक टोली ने तीन अलग अलग जगहों पर हमला बोल दिया जिसमें कमले निवासी 62 वर्षीय रमेश साहू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खेत की ओर जा रहे 35 वर्षीय सलीम अंसारी को इन भालुओं की बदमाश कंपनी ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए पहले लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया जहाँ से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने उसे रांची रिम्स भेज दिया है।

 

 

भालुओं की इस ‘डी’ कंपनी का उत्पात यहीं शांत नहीं हुआ उसने एक को अस्पताल और दूसरे को काल के गाल में भेजने के बाद कुंबा टोली में एक तीसरे व्यक्ति को अपना शिकार बनाया और वहाँ से भाग निकले। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से इस घायल व्यक्ति को भी लोहरदगा के सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि भालू तीन की संख्या में घूम रहे है। जो ग्रामीणों पर एक के बाद एक हमले किये जा रहे है। जिससे पुरे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है। फिलहाल इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »