कांग्रेस की प्रियंका ने राहुल को भेज दिया अपना इस्तीफा

AJ डेस्क: कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने गुरुवार रात पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को इस्तीफा भेज दिया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वह शिवसेना में शामिल हो सकती हैं। प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्विटर पर अपने बायो से कांग्रेस प्रवक्ता भी हटा दिया है। अपनी ट्विटर प्रोफाइल में अब प्रियंका ने खुद को कॉलमिस्ट-ब्लॉगर-मदर बताया है। साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट्स को पर्सनल बताया है और रिट्वीट के बारे में भी लिखा है। बुधवार को उन्होंने कहा था कि पार्टी में गुंडो को तरजीह दी जा रही है।

 

 

ट्वीट कर प्रियंका ने कहा था, ”पार्टी के लिए खून-पसीना बहाने वालों की जगह कांग्रेस में गुंडों को तरजीह दी जा रही है। जिन्होंने कांग्रेस के लिए ईंट-पत्थर और गालियां तक खाईं लेकिन पार्टी में जिन लोगों ने मुझे धमकी दी, उन पर कार्रवाई नहीं की गई, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।”

 

 

ये रहा प्रियंका चतुर्वेदी का इस्तीफा:

 

प्रियंका ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदतमीजी की थी, उन्हें पार्टी में दोबारा जगह दी जा रही है।प्रियंका चतुर्वेदी से सितंबर 2018 में मथुरा में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ स्थानीय नेताओं ने बदतमीजी की थी। उस दौरान इन नेताओं को पार्टी से निकाल दिया गया था। लेकिन लोकसभा 2019 चुनाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया की सिफारिश पर उन्हें पार्टी में दोबारा शामिल कर लिया गया, जिसके बाद प्रियंका लगातार नाराज चल रही थीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »