VIDEO- लापरवाह पुलिस, दबंग पत्थरबाज: दो गुट घण्टों पत्थरबाजी करते रहे पुलिस नहीं पहुंची

AJ डेस्क: पत्थर चला रहे इन पत्थर बाजों को देख आप ये कतई न सोचें कि ये पत्थर बाज घाटी (जम्मू कश्मीर) के है और सुरक्षा बलों के किसी कार्रवाई का विरोध कर रहे है। ये पत्थर बाज भी बिहार के है और घटना भी बिहार की ही है। दरअसल ये पत्थरबाजी एक विवादित घर को लेकर की जा रही है। वो भी दोनों तरफ से। जिसमें गृह स्वामिनी गंभीर रूप से घायल भी हो गई है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पुरे घटनाक्रम में न सिर्फ दबंगों की दबंगई देखने को मिली बल्कि पुलिस के कार्यशैली पर भी लोग सवाल उठाते दिखें।

 

 

ये पूरा दृश्य बिहार के सीतामढ़ी का है। जहां शहर के कोटबाजार के वार्ड संख्या 12 स्थित एक मकान पर कब्जा करने को ले कुछ दबंगो ने न सिर्फ घर पर चढ़ाई कर दी बल्कि घर की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार भी किया। लेकिन पुलिस जब तक पहुचती उपद्रवी घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। वही पुलिस ने इस मामले में घर के ही एक सदस्य को हिरासत में ले लिया लिया।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्थानीय सूरत प्रसाद और राजेश महतो के बीच मकान को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है। जिसको लेकर दोनों पक्षो ने न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया है। इसी बीच एक पक्ष के दबंगो द्वारा आज जबरन घर पर कब्जा करने को लेकर चढ़ाई कर दी गई। पहले बाहर से पथराव किया गया। जिसके जबाब में घर के अंदर से भी पत्थरबाजी शुरू गई। देखते ही देखते यहाँ का नजारा घाटी जैसा प्रतीत होने लगा।

 

 

घंटो चले इस पथराव की घटना के बाद उपद्रवी जबरन घर मे घुस गए और घर की एक महिला के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने लगे। जिसमे घर की मालकिन पवित्री देवी जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले में पुलिस का घटना स्थल पर देर से पहुचना और अब तक उपद्रवियों में से किसी की गिरफ्तारी न हो पाना पुलिसिया कार्यशैली पर भी सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। बता दें कि जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसके बावजूद जिला मुख्यालय से मजह पाँच किलोमीटर और नगर थाना से सिर्फ दो किलोमीटर की दूरी पर घंटो दो गुटों के बीच पथराव की घटना होती रही लेकिन पुलिस प्रशासन उस वक्त तक चुप रही जबतक उपद्रवी अपने मनसूबे को अंजाम देकर घटना स्थल से फरार नहीं हो गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »