VIDEO- पूर्व क्रिकेटर कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद ने नामांकन दाखिल किया

AJ डेस्क: विरोधी टीम चाहे जितना फिरकी और यॉर्कर डाल ले, मैं न सिर्फ पिच पर टिका रहूँगा, बल्कि रन बना अपने टीम को जितवाऊंगा भी। भारी विरोध के बावजूद धनबाद से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी कीर्ति झा आजाद ने न सिर्फ शनिवार को धनबाद समाहरणालय पहुँच नामांकन किया बल्कि अपनी जीत को लेकर आश्वस्त भी दिखें। वो आज अलग ही फॉर्म में थे। उनकी चाल और बातों में आज आत्मविश्वास झलक रहा था। महागठबंधन के नेताओं के साथ उन्होंने नामांक के बाद एक चुनावी सभा को भी संबोधित किया।

 

 

20 अप्रैल यानि शनिवार को अपने पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुरूप धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद ने कांग्रेस और महागठबंधन के नेताओं के साथ धनबाद उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय पहुँच अपना नामांकन कराया। इससे पूर्व वह अपनी पत्नी और बहू के साथ माँ लिलौरी के शरण में पहुंचे वहाँ पहले से मौजूद कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के साथ उन्होंने माँ लिलौरी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह सीधे धनबाद के लुबि सर्कुलर रोड स्थित कांग्रेस के पुराना कार्यालय पहुंचे। जहां धनबाद के पूर्व विधायक व मंत्री मन्नान मल्लिक और कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह अपने कार्यकर्ताओं संग उनका इंतजार करते दिखें।

 

 

कीर्ति झा आजाद ने यहाँ कुछ पल बिताया। मानो दीवार पर टंगे कांग्रेस के पूर्व नेताओं से वो आज आशीर्वाद ले रहे हों। इसके बाद वह सीधे धनबाद समाहरणालय पहुँच अपना नामांकन फार्म उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी ए. दोड्डे के हाथों में सौंप दिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वो न सिर्फ यहाँ की मूलभूत समस्याओ से जनता को निजात दिलाएंगे बल्कि विस्थापन और झरिया से जुड़ी ज्वलंत मुद्दों पर भी लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वो एक खिलाड़ी रहें है। खेल उनके रग-रग में दौड़ता है इस वजह से वो अपनी पत्नी के साथ मिलकर धनबाद में खेल का एक बड़ा प्लेटफॉर्म तैयार करने पर भी काम करेंगे। ताकि खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को इसका सीधा लाभ मिल सके।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

नामांकन के उपरांत जिला परिषद मैदान में उन्होंने एक चुनावी सभा भी की। जिसमें कांग्रेस के पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, राजेंद्र सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, सहित महागठबंधन कई नेताओं ने इस सभा में भाग लिया। वहीं बता दे कि इस कार्यक्रम में झारखण्ड के दो पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी भी शिरकत करने वाले थे लेकिन एन वक्त पर उनके हेलीकॉप्टर को इजाजत नहीं मिलने के कारण वो इस कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकें।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »