VIDEO- चक्रव्यूह में मोदी तो नहीं फंसे, खुद घिर गए दिग्विजय

AJ डेस्क: कांग्रेस नेता और भोपाल से उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को उस समय अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा, जब वो एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे और 15 लाख रुपए को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने की कोशिश कर रहे थे। दरअसल, एक युवक ने मंच पर आकर 15 लाख रुपए के जवाब में सर्जिकल स्ट्राइक की बात कह दी।

 

 

जनसभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने पूछा- किसी के खाते में 15 लाख रुपए आए हैं, तो एक युवक ने हां में जवाब दिया। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने उसे मंच पर बुलाया और माइक पर बोलने को कहा। इस पर युवक ने कहा, ‘सर्जिकल स्ट्राइक कर मोदी जी ने आतंकियों को मारा।’

 

देखें वीडियो-

 

इसके बाद वहां मौजूद एक शख्स उस युवक को खींचकर ले जाता है और मंच से उसे उतार दिया जाता है। इसके बाद दिग्विजय सिंह कहते हैं, अरे तेरे खाते में 15 लाख आए या नहीं। सर्जिकल स्ट्राइक मारा। तेरे को रोजगार मिला क्या? तेरे खाते में 15 लाख आ गए, नौकरी भी मिल गई।

 

 

 

15 लाख रुपए के मसले पर अक्सर विरोधी बीजेपी और पीएम मोदी को घेरने का काम करते हैं। ऐसा पहला बार सामने आया है कि 15 लाख रुपए का जिक्र करने पर किसी विरोधी को वो उल्टा पड़ गया हो।

 

 

मध्य प्रदेश के 10 साल तक मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार है। उनका मुकाबला भाजपा की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से है। मध्य प्रदेश में 4 चरणों में वोटिंग होनी है। भोपाल में 12 मई को मतदान होना है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »