धर्मेंद्र और हेमा के बाद “गद्दर” हुआ भाजपा, सन्नी ने बोला काम बोलेगा
AJ डेस्क: फिल्म अभिनेता सनी देओल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए। भगवा पार्टी उन्हें गुरदासपुर से अपना प्रत्याशी बना सकती है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर रेल मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे। इसके पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ सनी देओल की मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई जिसके बाद अभिनेता के भाजपा में शामिल होने की अटकलों ने जोर पकड़ा। गुरदासपर भाजपा की परंपरांगत सीट रही है।
सन्नी देओल ने कहा, ‘जिस तरह से मेरे पापा अटल जी के साथ जुड़े थे उसी तरह मैं मोदी जी से जुड़ने आया हूं। मैं चाहता हूं कि मोदी जी दोबारा प्रधानमंत्री बनें। राजनीति में मेरी बातें नहीं बल्कि काम बोलेगा। मैं काम करके दिखाऊंगा।’
Sunny Deol after joining BJP: The way my Papa worked with and supported Atal ji, I am here today to work with and support Modi ji. My work will do the talking. pic.twitter.com/JyAKFcG4Rn
— ANI (@ANI) April 23, 2019
Delhi: Actor Sunny Deol joins Bharatiya Janata Party in presence of Union Ministers Piyush Goyal and Nirmala Sitharaman pic.twitter.com/QgXwv5OrBI
— ANI (@ANI) April 23, 2019
इस सीट पर अभिनेता विनोद खन्ना 1998, 1999, 2004 और 2014 में विजयी हुए लेकिन 2017 में उनके निधन के बाद उपचुनाव में कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने जीत हासिल की। सन्नी देओल के परिवार का सियासत से नाता काफी पुराना है। उनके पिता धर्मेंद्र बिकानेर से भाजपा के सांसद रहे हैं जबकि मां हेमा मालिनी मथुरा से दूसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
भाजपा में सन्नी देओल के शामिल होने के अलावा अभिनेता अक्षय कुमार की भी राजनीति में शामिल होने की अटकलें थीं लेकिन अक्षय ने अपने एक ट्वीट में कहा कि वह राजनीति में शामिल नहीं हो रहे हैं। पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का गठबंधन है। 2014 के लोकसभा चुनाव में विनोद खन्ना ने कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा को हराया था। इस सीट पर विनोद खन्ना को 4,82,255 और बाजवा को 3,46,190 वोट मिले थे।
इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा फिल्मी सितारों पर दांव लगाती नजर आ रही है। भगवा पार्टी ने इस बार आजमगढ़ सीट से भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और गोरखपुर सीट से रवि किशन शुक्ला को टिकट दिया है। सन्नी देओल के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद चुनाव लड़ने वाले सितारों की सूची में एक नाम और जुड़ जाएगा।
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
