VIDEO- CCTV फुटेज: कोलंबो बम कांड, चर्च में दिखा एक संदिग्ध

AJ डेस्क: श्रीलंका से मंगलवार को एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें संदिग्ध आत्मघाती हमलावर को रविवार को नेगोंबो के सेंट सेबेस्टियन चर्च में चलते हुए दिख रहा है। सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स एक भारी बैकपैक लिए हुए दिख रहा है, जो चर्च में प्रवेश कर रहा है। सीसीटीवी फुटेज में चर्च में बैठे कम से कम 100 लोग दिख रहे हैं।

 

 

रविवार ईस्टर के मौके पर कोलंबो के सेंट एंथनी गिरजाघर, पश्चिमी तटीय शहर नेगोंबो के सेंट सेबेस्टियन गिरजाघर और बट्टिकलोवा के जियोन गिरजाघर में हुए। कोलंबो के तीन पांच सितारा होटलों-शांगरी ला, सिनामोन ग्रैंड और किंग्सबरी को भी निशाना बनाया गया।

 

 

इस हमले में अब तक 321 लोगों की जान जा चुकी है। मंगलवार को आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इस सिलसिलेबार हमले की जिम्मेदारी ली। अभी तक 24 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मृतकों में 10 भारतीय शामिल हैं।

 

 

देखें वीडियो-

 

रविवार के दुखद प्रकरण के एक दिन बाद श्रीलंकाई सुरक्षा बलों ने कोलंबो के एक बस अड्डे पर लगभग 87 डेटोनेटर की भी खोज की। देश में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई है और पुलिस फिलहाल हाई अलर्ट पर है।

 

 

सरकार के प्रवक्ता रजीत सेनारत्ने ने बताया कि संदेह है कि इन धमाकों की साजिश स्थानीय इस्लामिक चरमपंथी संगठन नेशनल तौहीद जमात ने रची थी। श्रीलंका के एक वरिष्ठ मंत्री ने संसद को जानकारी दी कि ईस्टर के मौके पर रविवार को देश के गिरजाघरों और लग्जरी होटलों में हुए विस्फोटों को स्थानीय इस्लामी कट्टरपंथियों ने अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि ये विस्फोट न्यूजीलैंड की मस्जिदों में की गई गोलीबारी का बदला लेने को किए गए थे। 15 मार्च को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में हुए हमले में 50 लोगों की मौत हुई थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »