VIDEO- विधायक संजीव ने फिर भाजपा के प्रति निष्ठा दोहराया

AJ डेस्क: शुक्रवार को सिंह मेंशन के युवराज सह झरिया विधायक संजीव सिंह ने ये कहते हुए सारे अटकलों पर विराम लगा दिया कि वह और उनका परिवार किसी भी स्थिति में भाजपा के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा मैं ही नहीं पूरा देश चाहता है कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा देश में एक बार फिर से सरकार बनाए। उन्होंने अपने अनुज सिद्धार्थ गौतम को लेकर कहा कि वो अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षा पूरा करने को लेकर चुनाव में खड़े हुए है। लेकिन विधायक जी के इतना भर कह देने से क्या भाजपा या भाई जी की परेशानियां कम हो जाएंगी?

 

 

एक लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर विधायक जी मीडिया से मुखातिब हुए। एक के बाद एक पत्रकारों के कई राजनैतिक सवालों का उन्होंने बड़ी ही संजीदगी से जवाब दिया। उन्होंने साफ़ शब्दों में आज कह दिया कि ‘मैं और मेरा परिवार (संजीव सिंह और रागिनी सिंह) हर हाल में भाजपा के समर्थन में खड़े है। जरुरत पड़ी तो हमारी पत्नी भाजपा के लिए क्षेत्र में घूम कर जनता से वोट भी मांगने का काम करेंगी। जहां तक मेरे अनुज सिद्धार्त गौतम का सवाल है तो उनके भी कुछ राजनैतिक मत्वाकांक्षाए है। वो अपना राजनैतिक भविष्य तलाशने में जुटे हैं। जिसके लिए वो स्वतंत्र है। माता जी एक माँ के नाते अपना फर्ज निभा रही है। जो उनका हक है।’

 

 

देखें वीडियो-

 

 

बिना किसी लाग लपेट के विधायक जी ने आज लम्बे समय से चले आ रहे सभी अटकलों पर बड़ी ही होशियारी से विराम लगा दिया। उन्होंने हक़ और स्वतंत्रता की बात कह सिक्के के दोनों पहलु को अपनी ओर कर लिया। सीधे सीधे कहें तो सिंह मेंशन इस लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ भी है और नहीं भी। अब भाई जी और भाजपा पर निर्भर करता है कि वो कितना और कैसे सिंह मेंशन का समर्थन अपने पक्ष में कर पाते है।

 

 

बता दें कि शुक्रवार को पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्या कांड मामले में संजीव सिंह सहित मामले के सभी आरोपॉ सशरीर धनबाद न्यायालय में सुनवाई के दौरान पेश हुए थे। इसी क्रम में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ये तमाम बातें कही।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »