VIDEO- भाजपा प्रत्याशी के बिगड़े बोल: जनेऊ देखकर पिटूंगा, बवाल होने पर कर रहा इंकार

AJ डेस्क: 2019 लोकसभा चुनाव में चौथा चरण का मतदान नजदीक है। वहीं कुछ नेताओं के विवादित बयान जारी हैं। इस बार यूपी के भदोही से भाजपा के उम्मीदवार रमेश बिंद का विवादित बयान सामने आया है। दरअसल उनका आपत्तिजनक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

वीडियो में भाजपा प्रत्याशी रमेश बिंद खुलेआम थाने को आग लगाने का दावा कर रहे हैं और ब्राह्मणों को रोड पर घसीट-घसीट कर मारने की धमकी भी दे रहे हैं। वीडियो में जनसभा को संबोधित करते हुए रमेश बिंद कह रहे हैं कि ‘अगर कोई ब्राह्मण एक भी बिंद को मारता है तो हम लोगों के जनेऊ देखकर सौ ब्राह्मणों को पीटते हैं।’

 

 

आगे रमेश बिंद यह भी कह रहे हैं कि मिर्जापुर में ब्राह्मण, बिंद के नाम से कांपते हैं। आपको बता दे की रमेश बिंद पहले बसपा पार्टी से विधायक रह चुके हैं। मंझवा से विधायक रहे रमेश बिंद कुछ दिनों पहले गठबंधन से भदोही सीट पर लोकसभा का टिकट मांग रहे थे लेकिन गठबंधन ने रंगनाथ मिश्रा को भदोही से टिकट दे दिया था।

 

 

देखें वीडियो-

 

टिकट न मिलने नाराज रमेश बिंद ने भाजपा का दामन थाम लिया और बीजेपी ने उन्हें टिकट भी दे दिया। वही उनके प्रतिद्वंदी रंगनाथ मिश्रा ने उन्हें ब्राह्मण विरोधी बताया है और कहा है कि अगर यह व्यक्ति भदोही से जीता तो ब्राह्मणों को दर-दर पीटा जाने लगेगा। हालांकि पार्टी की तरफ से रमेश बिंद की इस टिप्पणी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

 

 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को भाजपा के लोग संदिग्ध और फर्जी मान रहे हैं। वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि जब रमेश बिंद बसपा में थे तो मिर्जापुर में आयोजित अपने समाज से जुड़े कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह विवादित टिप्पणी की थी।

 

 

वहीं रमेश बिंद का कहना है कि वायरल हुआ वीडियो उनका नहीं है। वीडियो में उनकी आवाज नहीं है। विरोधी दल के लोग षड्यंत्र रच रहे हैं। मैंने कभी ब्राम्हण समाज के खिलाफ नहीं बोला।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »