VIDEO- निशिकांत पर हमला की साजिश, पिस्टल संग एक पकड़ाया

AJ डेस्क: झारखण्ड में 14 सीटों के लिए होने जा रहे 17 वें लोकसभा चुनाव से पूर्व एक बड़ी साजिश होते होते रह गई। दरअसल एक जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे को जान से मारने आए संदिग्धों को समय रहते ग्रामीणों ने देख लिया जिससे एक बड़ी साजिश विफल हो गई। लोडेड कट्टे के साथ ग्रामीणों ने एक अपराधी को धर दबोचा है। जिससे पुलिस पूछ ताछ करने में जुटी है।

 

 

जानकारी के अनुसार घटना विश्वसखानी गांव की है जो, महागामा विधानसभा इलाके में पड़ता है। बताया जा रहा है कि डॉ निशिकांत दुबे अपने संसदीय क्षेत्र में चुनावी जनसपंर्क अभियान में जुटे हुए थे। इसी बीच जब उनका काफिला विश्वसखानी गांव पहुंचा तो कार्यकर्ताओं की नज़र भीड़ में शामिल तीन-चार संदिग्धों पर पड़ी। जिसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने उनमें से एक संदिग्ध को देसी कट्टा निकलते देखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा। इस बीच मची अफरा तफरी का फायदा उठाकर बाकी संदिग्ध वहां से भागने में कामयाब रहें।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

वहीं एक संगठन ने इस मामले में बयान जारी का कहा है कि संध्या 7:40 बजे लोकसभा प्रत्याशी निशिकांत दुबे विश्वासखानी पंचायत में चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे। गांव में उपस्थित छात्र चेतना संगठन के योद्धा प्रखंड अध्यक्ष सोनी पासवान अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श कर रहे थे। उसी वक्त भीड़ में एक देसी कट्टा लेकर बाइक सवार तीन व्यक्ति आए। जिसपर प्रखंड अध्यक्ष सोनी पासवान को शक हुआ। जिसके बाद अपराधी को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान छात्र चेतना संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक को तो पकड़ लिया लेकिन भीड़ का फायदा उठा दो अपराधी वहां से भाग निकले।

 

देसी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ पकड़े गए युवक का नाम मोहम्मद अनीस उर्फ कारू है। जो पास के ही कोरियाना गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल, पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जिससे पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »