“दुःख भरे दिन गयो रे भईया —–” कोयलांचल के टॉपर काला कारोबारी की चल पड़ी (भाग – दो)

AJ डेस्क: कहते हैं न सड़क से,नदी से और हवाई मार्ग से कहीं से भी नहीं छोडूंगा। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है इस टॉपर ने। अभी हवाई मार्ग की जरूरत इसे नहीं पड़ी है।सड़क और जल मार्ग पर तो इसने आधिपत्य जमा लिया है, इसमें कोई शक की गुंजाईस नही है। काले हीरे के काले खेल के अन्य दिग्गज भी इस मगरमच्छ की सफलता का लोहा मानते हैं।

 

 

ज्योतिषी बताते हैं कि किस द्रव्य का कारोबार किस राशि वाले को सूट करेगा। एक केंद्र की राजनीति में गोयल जी हैं जिन्हें कोयला मंत्रालय सूट कर गया है। बड़े ही स्मूथली के साथ वह अपना मंत्रालय चला रहे हैं। दूसरे यहां धनबाद में हैं जो आज कोयला के काले खेल में बुलन्दी पर हैं। हालाँकि कहीं से भी इनकी तुलना आपस में नहीं की जा सकती। दिल्ली वाले गोयल जी कोयला मंत्रालय की जिम्मेवारी सम्भाले हुए है तो यह जनाब इन दिनों बाघ+ मारने वाले क्षेत्र के एक दबंग सफेदपोश सम्मानित व्यक्ति को न जाने कौन सी जड़ी बूटी सुंघा न सिर्फ अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं बल्कि कोयलांचल के कई दिग्ज्जों को पटखनी देकर काले हीरे के काले खेल में बादशाहत कायम किए हुए हैं।

 

 

धनबाद और प.बंगाल की सीमा से गुजरने वाली दामोदर नदी गो+य+ल के लिए वरदान साबित होते रही है। जल मार्ग से नदी के उस पार प.बंगाल में धड़ल्ले से काला हीरा भेजने में इसे महारथ हासिल है। अब यह GT ROAD पर भी अपना आधिपत्य जमा चुका है। एक विशेष क्षेत्र में छोटे स्तर पर काम करने वाले अपना पूरा माल इसे देते ही हैं। सूत्र बताते हैं कि MPL के लिए हो रहे कोयला ट्रांसपोर्टिंग का माल भी इनके यहाँ बड़े ही ढंग से कटता है। कट माल के जगह छाई वगैरह मिलाकर वजन पूरा कर दिया जाता है।

 

 

जानकार बताते हैं कि मैथन से बरवा अड्डा तक अपनी तूती बोलवाने वाले काला कारोबारी अभी इसके आगे पानी मांग रहे हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि इस अवैध कारोबारी का खादी और खाकी में गहरी पैठ है। कुछ सेवानिवृत वरीय अधिकारी अभी भी इसके काले खेल के खिलाड़ी को अपने प्रभाव से सरंक्षण देने का काम करते हैं। खादी का आशीर्वाद तो यह प्राप्त करते रहता है। गोबिन्दपुर क्षेत्र में इसका बोलबाला चल रहा है। काले हीरे के काला खेल की चर्चा हो और गो—-य—–ल का नाम न आवे, ऐसा सम्भव नहीं हो सकता।

 

 

नोट: अनल ज्योति के सुधि पाठक इसपे अपनी प्रतिक्रिया देना चाहें तो आपका स्वागत है। राष्ट्र की सम्पति दोनों हाथ लूटने वाला कोई हमारी नजर से बच रहा हो तो आप इसकी सूचना मेरे व्हाट्सएप्प पर दें। आपकी सुचना का पड़ताल कर आपकी बात भी रखी जाएगी। व्हाट्सएप्प नम्बर अरुण कुमार तिवारी- 9431125566 एवम राहुल झा- 7979919366 है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »