VIDEO- भाजपा ने 2 करोड़ रोजगार, 15 लाख खाता में आने की बात नहीं कही

AJ डेस्क: धनबाद संसदीय सीट को लेकर देश की कोयला राजधानी धनबाद में इसी 12 तारीख को मतदान होने है। ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टियों का ध्यान धनबाद संसदीय सीट पर केंद्रित हो चुका है। जिसके बाद एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी तेज हो गया है। इसी क्रम आज भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राजसभा सांसद भूपेंद्र यादव ने न सिर्फ एक के बाद एक कांग्रेस और महागठबंधन पर वार किए बल्कि भाजपा के ऊपर विपक्ष के द्वारा लगाए जा रहे आरोपो का भी खंडन किया।

 

 

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने धनबाद में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा, ‘कांग्रेस का संकल्प पत्र को देख लगता है जैसे इसे किसी टुकड़े टुकड़े गैंग ने मिलकर बनाया है।’ और जहां तक आरोपो की बात है तो न तो कभी भाजपा ने लोगों को 15 लाख रुपया देने की बात कही थी और न ही भाजपा ने 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। ये सब कांग्रेस का फैलाया हुआ प्रोपगेंडा है। रही बात महागठबंधन की तो महागठबंधन बनने से पहले ही बिखर गया है। ‘बिहार की हालत देख लीजिए। वहाँ महागठबंधन की जो सबसे प्रमुख पार्टी राष्ट्रीय जनता दल वो सियासत की लड़ाई कम विरासत की लड़ाई ज्यादा लड़ रही है। वहाँ तो भाई-भाई लड़ रहे है।’

 

 

देखें वीडियो-

 

 

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा से कांग्रेस में आए धनबाद प्रत्याशी कीर्ति आजाद पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘पार्टी ने उन्हें नहीं निकला। उन्होंने अपने अनुशासनात्मक कार्रवाई की वजह से पार्टी छोड़ा। लेकिन आज कांग्रेस ने उनका क्या हाल कर दिया है। उन्हें तो उनके प्रदेश और उनके घर में भी नहीं छोड़ा, राज्यबदर कर दिया। बाकी धनबाद की जनता उन्हें उचित जवाब देगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »