VIDEO- गोड्डा यौन शोषण प्रकरण: भाजपा और झाविमो ने खोला मोर्चा
AJ डेस्क: झारखण्ड के गोड्डा से झाविमो के प्रत्याशी प्रदीप यादव पर उन्हीं की पार्टी की प्रवक्ता के द्वारा अश्लीलता का गम्भीर आरोप लगाए जाने के बाद यह मामला अब राजनीतिक रूप लेने लगा है। इस मुद्दे पर भाजपा और झाविमो खुलकर एक दूसरे के आमने-सामने आ चुका है। दोनों ओर से आरोप-प्रत्यरोप का दौर शुरू हो गया है। बयान के तीर भी चलाए जा रहे हैं।
गोड्डा संसदीय क्षेत्र से झाविमो ने कद्दावर नेता प्रदीप यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं निशिकांत दुबे भाजपा के प्रत्याशी हैं। चुनावी दौड़ में दोनों एक दूसरे को शह मात देने में लगे हुए थे। इसी बीच झाविमो की महिला प्रवक्ता रिंकी झा ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी पर यौन शोषण का गम्भीर आरोप लगा दिया। महिला के द्वारा लगाए गए गम्भीर आरोप के बाद गोड्डा से लेकर रांची तक मानो राजनीतिक भूचाल आ गया। भाजपा और झाविमो ने एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज रांची में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि इस मामले के लिए जितने जिम्मेवार प्रदीप यादव हैं, उससे कम भागीदार बाबू लाल मरांडी नहीं है। घटना के बाद से पीड़ित महिला लगातार बाबू लाल मरांडी से शिकायत कर रही थी लेकिन बाबूलाल ने एक लाइन का जवाब दिया- चुनाव बाद देखता हूँ। भाजपा के प्रवक्ता ने कहा कि वह भी इस तरह के मुद्दे का राजनीतिकरण के हिमायती नहीं हैं।
देखें वीडियो-
दूसरी ओर झाविमो के केंद्रीय महा सचिव बन्धु तिर्की ने मोर्चा सम्भालते हुए कहा कि जो महिला इस तरह का आरोप लगा सकती है वह किसी हद तक जा सकती है। श्री तिर्की ने कहा भाजपा प्रत्याशी चुनाव हार रहे हैं।पराजय के डर से उन्होंने प्रदीप यादव को बदनाम करने की घिनोनी साजिश रची है। उन्होंने कहा क्षेत्र की जनता सब जानती है, भाजपा अपने उद्देश्य में सफल नहीं होगा। चुनाव के बाद मामले पर कार्रवाई होगी।
देखें वीडियो-
Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
