VIDEO- धनबाद: 5 वर्षों का रिकॉर्ड देखें, इतिहास में कभी इतना विकास कार्य नहीं हुआ

AJ डेस्क: भारतीय जनता पार्टी इस बार राष्ट्रीय मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। धनबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह ने अनल ज्योति के साथ बात करते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में धनबाद में जितना काम हुआ है, इतिहास में कभी भी इतना काम नहीं हुआ है।

 

 

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि देश की सुरक्षा, सम्मान, विकास किसके हाथों में होनी चाहिए, यह मतदाता को तय करना है। प्रधान मंत्री मोदी ने विदेशों में देश का सम्मान बढ़ाने का काम किया। अपने जवानों के शहादत का बदला किस तरह लिया गया, यह किसी से छिपा नहीं है। पी एम मोदी ने ग्रामीण लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है।

 

 

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि वर्षों से ISM को IIT बनाने के लिए छात्र आंदोलनरत थे। कांग्रेस के राहुल गांधी भी ISM का दौरा कर चुके थे लेकिन पिछली किसी सरकार ने ISM को IIT का दर्जा दिलाने का प्रयास नहीं किया। नरेंद्र मोदी प्रधान मंत्री बनते ही इस दिशा में काम करने लगे। नतीजा आज ISM को IIT का दर्जा मिल गया।उन्होंने कहा कि धनबाद के सिंदरी में 6 हजार करोड़ रुपए निवेश कर खाद कारखाना बनाने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में अब इस खाद कारखाने का उत्पादन क्षमता 6 गुना अधिक होगा। यानि अब यह कारखाना 12 लाख टन उत्पादन करने की क्षमता रखेगा। धनबाद में व्याप्त जल संकट दूर करने के लिए एक हजार करोड़ रूपये की जलापूर्ति योजना पर काम शुरू हो चुका है।

 

देखें वीडियो-

 

 

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि विकास की ओर एक कदम और आगे बढ़ रहा है धनबाद। 1723 करोड़ रूपये धनबाद-गिरिडीह रेल मार्ग बनाने को स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी और विकास कार्य में गति आएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »