चुनावी तपिश बढ़ी, भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक आ रहे धनबाद

AJ डेस्क: छठे चरण यानि 12 मई को धनबाद संसदीय क्षेत्र में मतदान होना है। हैट्रिक जड़ने के उद्देश्य से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे पी एन सिंह, दरभंगा छोड़कर कांग्रेस के टिकट पर धनबाद में किस्मत आजमाने आए कीर्ति आजाद सहित कुल 20 प्रत्याशियों का भाग्य ई वी एम में कैद होने जा रहा है। दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के बड़े नेता अपने प्रत्याशियों का सहयोग करने के लिए कल से धनबाद का दौरा शुरू कर रहे हैं।

 

 

स्टार प्रचारक के दौड़ में भी यहां भाजपा अन्य पार्टियों पर भारी पड़ता दिख रहा है। मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी धनबाद में पार्टी प्रत्याशी कीर्ति आजाद के समर्थन में रोड शो करने वाले हैं। तो मंगलवार को ही यानि 7 मई को भाजपा के दो दिग्गज नेता, मंत्री धनबाद संसदीय क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगने आ रहे हैं। भाजपा सूत्रों ने जानकारी दी कि 7 मई को झरिया के डिगवाडीह सर्कस मैदान में राज नाथ सिंह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन नितिन गडकरी भी बोकारो में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी पशुपति नाथ सिंह के लिए वोट मांगेंगे।

 

 

भाजपा के प्रचार रथ यहीं नही रुक रहा। भाजपा के वरिष्ठ नेता हरि प्रकाश ने बताया कि 8 मई को करकेंड में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे तो 9 मई को सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी पशुपति नाथ सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। स्टार प्रचारकों के तीन दिन लगातार धनबाद दौरा से यहां का चुनावी माहौल परवान पर चढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »